MI W vs GG W: WPL के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, डेब्यू मैच में ही आयुषी के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 

MI W vs GG W: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में आज मुंबई इंडियंस वूमेन और गुजरात जायंट्स वूमेन के बीच सीजन का छठा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर एमआई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. गुजरात जायंट्स की पारी के दौरान कुछ अलग देखने को मिला. डेब्यू कर रही आयुषी सोनी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

MI W vs GG W

MI W vs GG W

MI W vs GG W: डब्ल्यूपीएल 2026 का छठा मुकाबला डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस वूमेन और गुजरात जायंट्स वूमेन के बीच खेला जा रहा है. जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतने के बाद गुजरात को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जहां पर विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा देखने को मिला. गुजरात के लिए डेब्यू कर रहीं आयुषी सोनी के नाम बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. 

विज्ञापन

आयुषी सोनी के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम को धमाकेदार शुरुआत मिली थी. हालांकि बाद में टीम ने लगातार विकेट गंवाए. जिसके कारण ही रनों की रफ्तार कम हो गई. ऐसे में मुकाबले में डेब्यू कर रहे आयुषी सोनी 14 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाकर खेल रही थीं. ऐसे समय में गुजरात की टीम ने उन्हें रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया. जिसके बाद मैदान पर भारती फुलमाली उतरीं. उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. शानदार फॉर्म में चल रही अनुष्का शर्मा को इंजरी हो गई. जिसके कारण ही वो इस मुकाबले से बाहर हो गईं. जिसके कारण ही कप्तान एश्ले गार्डनर ने आयुषी को डेब्यू करने का बड़ा मौका दिया. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव पर आरोप लगाना खुशी मुखर्जी को पड़ा भारी, 100 करोड़ के मानहानि केस में फंसीं 

भारती फुलमाली का चला बल्ला 

गुजरात जायंट्स के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने 33 रनों की पारी खेली. फॉर्म में चल रही सोफी डिवाइन सिर्फ 8 रन ही बना सकी. कनिका आहुजा ने 18 गेंदों में 35 रनों की बेहद अहम पारी खेली. एग्ले गार्डनर ने 20 रन तो वहीं जॉर्जिया वेयरहम ने नाबाद 43 रन बनाए. अंत में बल्लेबाजी करने उतरी भारती फूलमाली ने 15 गेंदों में नाबाद 36 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जड़े. मुंबई के लिए स्टार गेंदबाजों ने 1-1 विकेट हासिल किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ