MS Dhoni invited For Ayodhya Ram Mandir ‘Pran Pratishtha’: अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर चल रही है। 16 जनवरी यानी आज से 22 जनवरी तक प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने वाला है। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए देश के वरिष्ठ लोगों को लगातार निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी निमंत्रण पत्र मिला है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल हो रही तस्वीर में धोनी दो पुजारियों के साथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में निमंत्रण पत्र भी नजर आ रहा है। वायरल हो रही तस्वीर में लिखा गया है कि एमएस धोनी को अयोध्या में राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा समारोह’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान को सोमवार, 15 जनवरी को रांची स्थित उनके आवास पर निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ।
यह भी पढ़ें- WWE की स्टाइल में आजम खान के ऊपर कूदे बाबर आजम, VIDEO हुआ वायरल
बता दें 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह शुभ कार्य करेंगे। इससे पहले उन्होंने 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमि पूजन किया था।
7,000 से अधिक लोगों को मिला निमंत्रण पत्र
खबरों की मानें तो प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए 7,000 से अधिक लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। धोनी के अलावा भी टीम इंडिया के कई क्रिकेटरों को निमंत्रण पत्र भेजा गया है। खास लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines