Mohammad Kaif: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज दौर पर है। जहां उसने टेस्ट और वनडे सीरीज अपने नाम की। लेकिन टी20 में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती 2 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को हराकर सीरीज में 2-0 से बराबरी हासिल कर ली है। लगाातर दो मुकाबले हारने से भारतीय फैंस निराश हैं और सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने फैंस से खास अपील की है।
मोहम्मद कैफ ने फैंस से की ये अपील
मोहम्मद कैफ ने एक ट्वीट में अपील करते हुए लिखा ‘टीम इंडिया के खिलाफ कुछ भी ना बोलें और न ना ही कुछ लिखें। एकता दिखाएं और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों में न बटें। रोहित और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े खिलाड़ियों के बिना भी टूर्नामेंट में खेला है। इस बार विश्व कप घर आ रहा है। खिलाड़ियों को आप सब के सपोर्ट सख्त जरूरत है।’
और पढ़िए – इंग्लैंड की महिला खिलाड़ी ने नाइजीरियन प्लेयर को पैर से ‘रौंदा’, रेफरी ने दिखाया रेड कार्ड
फैंस क्यों कर रहे भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना
दरअसल, अगले 3 महीने बाद भारत को अपने घर में विश्वकप खेलना है। लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। टी20 के बाद वनडे विश्वकप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाने वाली वेस्टइंडीज से भारत लगातार 2 मैच हार गई है। इसे लेकर फैंस गुस्सा हैं और खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे हैं।
चोट से जूझ रही टीम इंडिया
वनडे विश्व कप सिर पर है और टीम इंडिया चोटों से जूझ रही है। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह लंबे समय से मैदान से दूर हैं और वापसी के लिए तैयारी में जुटे हैं। वर्ल्ड कप को देखते हुए इन खिलाड़ियों की सख्त जरूरत लग रही है, क्योंकि मिडिल ऑर्डर में वेस्टइंडीज दौरे पर जिन-जिन खिलाड़ियों को मौका दिया गया वे उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाए।
और पढ़िए – क्या सिर्फ भारतीय पिचों पर चलता है शुभमन गिल और सूर्यकुमार का बल्ला? आंकड़े से टीम इंडिया को टेंशन
टी20 सीरीज का हाल
वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने अब तक निराश किया है। शुरुआती दो मैचों में भारत कुछ कमाल नहीं दिखा पाया। पहले टी20 में वेस्टइंडीज ने हमें 4 रनों से हराया, जबकि दूसरा मुकाबला 2 विकेट से जीता।
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
40 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
44 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines