नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि कई बार अटकलें लगती रही हैं कि वे संन्यास से वापसी का ऐलान कर सकते हैं। पाकिस्तान टीम में उन्हें जगह मिल सकती है, तो वहीं कई बार ये भी बात सामने आई है कि आमिर ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल कर आईपीएल खेल सकते हैं।
मैं हमेशा कदम दर कदम चलता हूं
दरअसल, पाकिस्तान के खिलाड़ी दोनों देशों में तनाव के कारण आईपीएल नहीं खेल सकते। आमिर को ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद संभवतया वे आईपीएल खेल सकते हैं। हालांकि बहुत कुछ परिस्थितियों पर भी निर्भर करेगा। इस बीच आमिर ने आईपीएल खेलने के सवाल पर बयान दिया है। एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा कि उन्हें एक-एक कदम चलना है। अभी उनको ब्रिटिश नागरिकता लेनी है, उसके बाद ही वे आईपीएल 2024 के बारे में सोचेंगे। आमिर ने कहा, “सबसे पहले मैं इंग्लैंड के लिए नहीं खेलूंगा। मैं पाकिस्तान के लिए खेल चुका हूं। दूसरा आईपीएल की बात करें तो अभी एक साल और बाकी है। उस समय क्या सेनेरियो होगा? वह देखूंगा। मैं हमेशा कदम दर कदम चलता हूं। हमें नहीं पता कि कल क्या होगा और मैं 2024 में आईपीएल खेलने के बारे में सोचना शुरू कर देता हूं।”
जो भी सबसे अच्छा अवसर होगा मैं उसका लाभ उठाऊंगा
पेसर ने आगे कहा- जब मुझे अपना पासपोर्ट मिल जाएगा, जो भी सबसे अच्छा अवसर होगा मैं उसका लाभ उठाऊंगा। पाकिस्तान के खिलाड़ियों को इस समय आईपीएल में रजिस्टर करने की भी अनुमति नहीं है, लेकिन जब वे ब्रिटिश नागरिक बन जाएंगे तो फिर उनके लिए आईपीएल के दरवाजे खुल सकते हैं। मोहम्मद आमिर ब्रिटिश नागरिक और वकील नरजिस खान से शादी के कारण ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल कर सकते हैं। 2020 में यूके शिफ्ट होने के बाद आमिर के पासपोर्ट हासिल करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संभावित रूप से इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तान
6 mins agoIND vs WI: फ्री में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
14 mins agoIND vs WI: स्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों पर लगा भारी जुर्माना
24 mins agoIND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
1 hr agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
2 hrs agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines