Mitchell Owen: IPL 2026 में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मिचेल ओवेन एक मौके के लिए तरसते रह गए. पूरे सीजन वो पंजाब किंग्स के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया. PBKS का दूसरे हाफ में प्रदर्शन निराशाजनक था. इसके बावजूद ओवेन को खेलने का मौका नहीं दिया. अब मिचेल ओवेन विदेशी लीग में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. अब तक वो 5 मैचों में 24 छक्के जड़ चुके हैं.
मिचेल ओवेन MLC में मचा रहे कोहराम
मिचेल ओवेन यूनाइटेड स्टेट्स के मेजर लीग क्रिकेट 2026 में वॉशिंगटन फ्रीडम टीम का हिस्सा हैं. इस सीजन मिचेल का बल्ला जमकर बोला है. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में कुल 5 मैच खेले हैं और 337 रन बनाए हैं. ओवेन का औसत इसी बीच 67.40 का रहा है और उन्होंने 217.42 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. बता दें कि मिचेल अब तक 31 चौके और 24 छक्के जड़ चुके हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने MI न्यूयॉर्क के खिलाफ 68 गेंदों में 155 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें:- बदल गया इंग्लैंड vs भारत पहले T20I का समय, इतने बजे से शुरू होगा मैच, नोट कर लीजिए टाइम
पंजाब किंग्स ने इग्नोर करके की गलती?
मिचेल ओवेन पिछले दो सीजन से पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं. PBKS ने उन्हें 3 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. हालांकि, ओवेन को पर्याप्त मौके नहीं मिले. IPL 2025 में वह सिर्फ एक मैच खेले, जिसमें उन्हें बल्लेबाजी का चांस नहीं मिला. IPL 2026 से पहले मिचेल ओवेन के प्रदर्शन काफी सुधार हुआ और वो ऑस्ट्रेलिया के लिए भी खेले. IPL 2026 में उम्मीद थी कि PBKS उन्हें खेलने का मौका देगी. हालांकि, मिचेल ओवेन एक भी मैच नहीं खेल पाए और पूरे सीजन बेंच पर बैठे रहे.
पंजाब किंग्स के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी रही लेकिन एक हार ने पूरा मोमेंटम खराब कर दिया. वो इसके बाद लगातार मैच हारते गए और प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाए. भले ही ओवेन को IPL 2026 में मौका नहीं मिला, लेकिन अब उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करके पंजाब किंग्स को बता दिया है कि उन्हें रिटेन करना सही निर्णय होगा.
ये भी पढ़ें:- एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी, दो स्टार खिलाड़ी बाहर
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines