एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी, दो स्टार खिलाड़ी बाहर

Team India Squad: BCCI ने 2026 के एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है. हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी करेंगी. वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के मुताबिक स्क्वाड में दो बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.

Team India Squad

टीम इंडिया का स्क्वाड (Image: AI Generated)

विज्ञापन

Team India Squad: एशियन गेम्स 2026 के लिए BCCI ने टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी. वुमेंस T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद लग रहा था कि भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव होंगे और किसी दूसरी खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी जाएगी. हालांकि, हरमनप्रीत पर BCCI भरोसा दिखा रही है. टीम इंडिया के स्क्वाड में दो बड़े बदलाव किए गए हैं.

2026 के एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

BCCI ने सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी करेंगी, वहीं स्मृति मंधाना उपकप्तान के रूप में नजर आएंगी. विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और प्रेमा रावत को स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है.

विज्ञापन

दोनों वुमेंस T20 वर्ल्ड कप का हिस्सा थीं, लेकिन अब एशियन गेम्स में नजर नहीं आएंगी. श्रेयंका पाटिल वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गई थीं लेकिन उन्हें स्क्वाड में शामिल किया गया है. हालांकि, BCCI ने साफ कर दिया है कि उनका एशियन गेम्स खेलना पूरी तरह फिटनेस पर निर्भर करता है.

एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल*, राधा यादव, नंदनी शर्मा.

विज्ञापन

कब होंगे एशियन गेम्स में टीम इंडिया के मैच?

एशियन गेम्स में वुमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 17 सितंबर से शुरू होने वाला है. कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं और यह डायरेक्ट नॉकआउट टूर्नामेंट होगा. 22 सितंबर को मेडल के लिए मैच खेले जाएंगे. पहले ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेला जाएगा. इसके बाद गोल्ड मेडल के लिए 22 सितंबर को ही फाइनल होगा. भारतीय टीम भले ही वुमेंस T20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई, लेकिन अब फैंस उम्मीद करेंगे कि वह गोल्ड मेडल जीतेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ