Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले LSG के स्टार खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया हड़कंप, चौके-छक्कों की बारिश कर लूटी महफिल

Mitchell Marsh Incredible Inning: IPL 2026 के आयोजन में अभी लगभग ढाई महीने बचे हैं लेकिन अभी से फैंस में उत्साह नजर आ रहा है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले LSG के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज मिचेल मार्श तबाही मचा रहे हैं. उन्होंने हाल ही में चौके-छक्कों की बारिश कर महफिल लूटी और फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Jan 11, 2026 17:13
Mitchell Marsh Incredible Inning
मार्श ने मचाया बवाल

Mitchell Marsh Incredible Inning: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत मार्च के अंतिम हफ्ते में होने वाली है. इस टूर्नामेंट से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श ने धमाल मचाया है. दरअसल, मार्श अभी बिग बैश लीग खेल रहे हैं और पर्थ स्कॉर्चर्स का हिस्सा हैं. उन्होंने हाल ही में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ तूफानी पारी खेली और चौके-छक्कों की बारिश की. मार्श ने अपनी इस पारी के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को भी जमकर धोया.

मिचेल मार्श ने मचाया हड़कंप

बिग बैश लीग 2025-26 का 32वां मैच पर्थ स्कॉर्चर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच देखने को मिला. पर्थ स्कॉर्चर्स ने पहले बल्लेबाजी की और ओपनिंग करने आए मिचेल मार्श ने धमाल किया. उन्होंने बड़े-बड़े शॉट्स लगाए. मार्श ने 51 गेंदों में 88 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 172.54 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने इस पारी में 7 छक्के और 6 चौके लगाए. मार्श ने दिखा दिया कि वो तगड़ी फॉर्म में है और LSG के लिए ये बड़ी खुशखबरी है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- चोटिल होने के बाद क्या IPL 2026 से भी बाहर होंगे ऋषभ पंत? जानें कब करेंगे मैदान पर धमाकेदार कमबैक

---विज्ञापन---

जोश इंग्लिस ने भी की रनों की बारिश

मिचेल मार्श के अलावा जोश इंग्लिस भी IPL 2026 में LSG के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. दरअसल, इंग्लिस को ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने बड़ी राशि देकर अपनी टीम में शामिल किया. BBL में मिचेल मार्श के अलावा जोश इंग्लिस ने भी बवाल मचाया. उन्होंने 23 गेंदों में 42 रन जड़ दिए. इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके जड़े. मार्श के अलावा इंग्लिस का भी फॉर्म में होना LSG के लिए खुशखबरी है.

IPL से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए भी मचाएंगे बवाल!

मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस का फॉर्म में रहना LSG ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के लिए भी खुशखबरी है. IPL 2026 से पहले टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है. इन दोनों की बढ़िया फॉर्म ऑस्ट्रेलिया का फायदा करा सकती है.

ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप के लिए प्रोविजनल स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहेनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अर्शदीप सिंह के फिर इग्नोर होने पर फैंस का जमकर फूटा गुस्सा, गंभीर-गिल को लगाई लताड़!

First published on: Jan 11, 2026 05:13 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.