IND vs NZ: अर्शदीप सिंह के फिर इग्नोर होने पर फैंस का जमकर फूटा गुस्सा, गंभीर-गिल को लगाई लताड़!

Fans Angry Arshdeep Singh Ignored: अर्शदीप सिंह को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली. फैंस ये देखकर बेहद हैरान रह गए. अब हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल पर फैंस का गुस्सा फूट रहा है. आर अश्विन ने भी अर्शदीप के इग्नोर होने पर हैरानी दिखाई है.

Fans Angry Arshdeep Singh Ignored

अर्शदीप सिंह फिर हुए इग्नोर

Fans Angry Arshdeep Singh Ignored: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो गई है. पहला एकदिवसीय मुकाबला वडोदरा में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 चर्चा का विषय रही है. अर्शदीप सिंह को पिछली सीरीज में धमाल मचाने के बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में खेलने का मौका नहीं मिला. फैंस इसी वजह से बेहद निराश हैं और उनका गुस्सा फूटा. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने भी अर्शदीप को जगह नहीं मिलने पर हैरानी जताई है.

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर खड़े हुए सवाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में मोहम्मद शमी, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा खेल रहे हैं. अर्शदीप सिंह को मौका नहीं दिया गया और ये हैरान करने वाली बात है. फैंस इसी वजह से गुस्सा हैं. नीचे आप कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:

विज्ञापन

‘मुझे समझ नहीं आ रहा कि अर्शदीप सिंह बेंच पर बैठे हैं और हर्षित राणा एवं प्रसिद्ध कृष्णा उनसे पहले खेल रहे हैं. गौतम गंभीर के साथ क्या चल रहा?

‘अर्शदीप सिंह के साथ गलत हो रहा है. वो लोग हर बार रन मशीन प्रसिद्ध कृष्णा और गौतम गंभीर के फेवरेट हर्षित राणा को वनडे टीम में रखने के लिए अर्शदीप सिंह को बाहर कर रहे हैं. ये फैसला कौन ले रहा है, गौतम गंभीर या शुभमन गिल? रोहित-विराट को इस मामले में दखल देना होगा.’

विज्ञापन

‘अर्शदीप सिंह भारत के लिए पिछली वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा किफायती गेंदबाज रहे थे और उन्हें ड्रॉप कर दिया गया है. रन मशीन प्रसिद्ध कृष्णा अभी भी प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं. साफ तौर पर पक्षपात नजर आ रहा है.’

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: जायसवाल OUT, सुंदर IN… पहले वनडे में ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग 11, गंभीर-गिल का चौंकाने वाला फैसला

विज्ञापन

आर अश्विन ने भी जताया आश्चर्य

टीम इंडिया के सिलेक्शन पर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन भी हैरान हैं. उन्होंने प्लेइंग 11 के ऐलान के तुरंत बाद पोस्ट डालते हुए अर्शदीप को इग्नोर किए जाने पर आश्चर्य जताया. साफ तौर पर वो भी फैंस के गुस्से से सहमत लग रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘अर्शदीप सिंह कहां हैं? सिर्फ इतना ही…’

टीम इंडिया की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ