MI vs PBKS: वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के मैच 31 में कैमरून ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़े, लेकिन उनकी पारी काम नहीं आई। पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 13 रन से करारी शिकस्त दी। मुंबई की गेंदबाजी शुरुआती ओवरों में ठीक रही, लेकिन आखिरी ओवरों में जमकर रन लुटाए। आखिरी के छह ओवरों में 109 रन दे दिए।
पंजाब किंग्स ने मुंबई के सामने 215 रनों की चुनौती पेश की। इसके जवाब में मुंबई को दूसरे ओवर में ही पहला झटका (इशान किशन-1) लग गया था, लेकिन उसके बाद रोहित शर्मा और कैमरून ग्रीन ने पारी को संभाला। ग्रीन ने 43 गेंदों पर 67 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रन को योगदान दिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 27 गेंद में 44 रन की पारी खेली। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी।
और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से छीना नंबर 1 का ताज, आरसीबी को भी हुआ फायदा
आखिरी ओवर का रोमांच; 6 गेंद, 16 रन
मुंबई को आखिरी दो ओवरों में हार का सामना करना पड़ा। उसे आखिरी 12 गेंदों पर 31 रन चाहिए थे। टिम डेविड और तिलक वर्मा ने नाथन एलिस द्वारा फेंके गए 19वें ओवर में 15 रन बनाए, जिसमें डेविड ने एक बड़ा छक्का जड़ा और दोनों ने कड़ी मेहनत की।
मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे, अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की, धीमी यॉर्कर का इस्तेमाल करते हुए तिलक वर्मा और नेहल वढेरा को लगातार गेंदों पर आउट कर उन्होंने मुंबई इंडियंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अर्शदीप ने दो ऐसी घातक यॉर्कर डाली कि स्टंप्स ही तोड़ डाले। उनकी दोनों यॉर्कर को न तिलक समझ सके, ना ही इम्पेक्ट प्लेयर वढेरा। अर्शदीप ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किये। पंजाब की सात मैचों में यह चौथी जीत थी। यकीनन टीम ने जोरदार वापसी करते हुए अंक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गए।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘हमेशा मुश्किल रहेगा’, 49 रनों से बड़ी हार पर क्या बोले कप्तान नितीश राणा?
सैम कुरेन ने धमाकेदार बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 214 रन जड़े। पीबीकेएस की ओर से कप्तान सैम कुरेन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 29 गेंदों में 5 चौके-4 छक्के ठोक कुल 55 रन जड़े। वहीं हरप्रीत सिंह भाटिया ने 41 और जितेश शर्मा ने 7 गेंदों में 25 रन जड़कर टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा किया।
https://twitter.com/IPL/status/1649836677991653376
और पढ़िए – MI vs PBKS: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को 13 रन से हराया, अर्शदीप की स्टंप तोड़ू बॉलिंग, सूर्या की लौटी चमक
MI vs PBKS: स्कोर कार्ड
पंजाब किंग्स: 20 ओवर में 214/8 (मैथ्यू शार्ट 11, सिमरन सिंह 26, अथर्व तैडे 29, लिविंगस्टोन 10, सैम कुरेन 55, हरप्रीत सिंह 41, जितेश शर्मा 25;
मुंबई की गेंदबाजी: तेंदुलकर 1, बेहरेनडॉर्फ 1, जोफ्रा आर्चर 1, पीयूष चावला 2, कैमरन ग्रीन 2
मुंबई इंडियंस: 20 ओवर में 201/6, (ईशान किशन 1, रोहित शर्मा 44, कैमरून ग्रीन 67, सूर्यकुमार यादव 57, टिम डेविड नाबाद 25, तिलक वर्मा 3, जोफ्रा 1
पंजाब की गेंदबाजी: अर्शदीप सिंह 4-29, नाथन एलिस 1, लिविंगस्टोन 1
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
32 mins agoLIVE: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
52 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines