Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: हाई वोल्टेज मैच में दिखा ‘इश्क ड्रामा’! MI फैन ने KKR Fan को किया प्रपोज, वीडियो वायरल

MI vs KKR Match: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच धमाकेदार रहा. MI ने छह विकेट से जीत अपने नाम की. इस मुकाबले के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां मुंबई इंडियंस के एक फैन ने KKR प्रशंसक को प्रपोज किया.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 30, 2026 18:10
MI vs KKR Match
MI फैन ने KKR Fan को किया प्रपोज

MI vs KKR Match: IPL 2026 का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में दोनों टीमों ने बल्ले से तूफान मचाया. फैंस मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से हाई वोल्टेज बल्लेबाजी देखकर बेहद खुश हो गए. मुंबई इंडियंस को KKR के खिलाफ 6 विकेट से जीत मिली. इस हाई वोल्टेज मैच के दौरान इश्क का ड्रामा भी देखने को मिला. मुंबई इंडियंस के एक फैन ने KKR की एक प्रशंसक को प्रपोज भी किया. इसी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

MI के फैन ने KKR Fan को किया प्रपोज

MI vs KKR मैच के बीच का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया. यह वीडियो एक अलग कारण से वायरल हो रही है. मुंबई इंडियंस का ये फैन घुटने पर बैठकर प्रपोज करने लगा लेकिन उनसे अंगूठी नीचे गिर गई. बाद में मैच देखने आए अन्य दर्शकों ने मिलकर अंगूठी ढूंढी. इसके बाद उस MI फैन ने KKR की जर्सी में आई अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और आसपास मौजूद दर्शकों ने उनके लिए तालियां बजाईं.

---विज्ञापन---

आप नीचे वीडियो देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: धोनी के बिना क्या खत्म हो पाएगा CSK की हार का सिलसिला? देखें RR के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीता मैच

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कोलकाता ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 220 रन बोर्ड पर लगाए. उनके लिए अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 67 रन बनाए. अंगकृश रघुवंशी ने 29 गेंदों में 51 रन बनाए, वहीं फिन एलन ने 37 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.

मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट झटके. MI ने 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए धमाकेदार शुरुआत की. रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रन ठोके, वहीं रयान रिकेल्टन ने 43 गेंदों में 81 रन बनाए. इन दोनों की पारियों के चलते मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: चोट के कारण RR के खिलाफ नहीं खेलेंगे CSK के ये 4 धाकड़ खिलाड़ी! ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें

First published on: Mar 30, 2026 06:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.