IPL 2026: चोट के कारण RR के खिलाफ नहीं खेलेंगे CSK के ये 4 धाकड़ खिलाड़ी! ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें

4 Injured CSK Players: चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने जा रहा है. CSK की टीम चोटों से परेशान है और कुछ खिलाड़ी इसी कारण RR के खिलाफ नहीं खेलेंगे.

Dewald Brevis MS Dhoni
1 / 6

4 Injured CSK Players: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में यह धमाकेदार मुकाबला होगा. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कमजोर नजर आ रही है, क्योंकि कई खिलाड़ी चोटिल हैं. इसी कारण उनकी टीम का कॉम्बिनेशन प्रभावित हो गया है. CSK की टीम में कुल 4 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो चोटिल होने के कारण राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे.

विज्ञापन

एमएस धोनी

एमएस धोनी2 / 6

एमएस धोनी काफ स्ट्रेन के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हो चुके हैं. पिंडली की मांसपेशियों में समस्या होने के कारण धोनी पूरी तरह फिट नहीं हैं और दो हफ्तों तक नहीं खेल पाएंगे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में CSK को जरूर धोनी की कमी खलेगी.

विज्ञापन

डेवाल्ड ब्रेविस

डेवाल्ड ब्रेविस3 / 6

डेवाल्ड ब्रेविस CSK के मिडल ऑर्डर का अहम हिस्सा हैं. हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐलान किया है कि ब्रेविस को साइड स्ट्रेन है और इसी कारण वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे. ब्रेविस के बिना CSK के मिडल ऑर्डर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

मैट शॉर्ट

मैट शॉर्ट4 / 6

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मैट शॉर्ट चोट से ठीक हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2026 के शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं बनेंगे. वो CSK के कैंप से जुड़ गए हैं और अभ्यास भी कर रहे हैं. हालांकि, शुरुआत में उनका खेलना मुश्किल है. डेवाल्ड ब्रेविस की गैरमौजूदगी में शॉर्ट को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल सकता था लेकिन वो भी चोटिल हैं. CSK इस स्थिति में भारतीय मिडल ऑर्डर के साथ मैदान पर उतर सकती है. सरफराज खान को खेलने का मौका दिया जा सकता है.

विज्ञापन

स्पेंसर जॉनसन

स्पेंसर जॉनसन5 / 6

स्पेंसर जॉनसन को नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के रूप में CSK की टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, जॉनसन 21-23 अप्रैल को चेन्नई की टीम से जुड़ेंगे. अभी वो चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नहीं खेलेंगे और ऐसे में वो RR के खिलाफ पहला मैच नहीं खेलेंगे.

CSK का पूरा स्क्वाड

CSK का पूरा स्क्वाड6 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, उर्विल पटेल, जेमी ओवरटन, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैट शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉल्क्स, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, मैट हेनरी, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन