हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लगातार 2 मैच बेंच पर बैठे, क्या पाकिस्तान के खिलाफ कुलदीप यादव होंगे प्लेइंग 11 में शामिल? बचपन के कोच ने दिया जवाब

ICC T20 World Cup 2026 IND vs PAK Match: कुलदीप ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले 2 मैच नहीं खेले हैं, लेकिन क्या पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें कोलंबो के मैदान में उतारा जाएगा, इसको लेकर उनके बचपन के कोच कपिल देव पांडे ने बड़ी बात कही है. गौरतलब है कि एशिया कप में इस स्पिनर ने ‘ग्रीन आर्मी’ को काफी परेशान किया था.

विज्ञापन
Kuldeep Yadav Coach

Will Kuldeep Yadav Play Against Pakistan: 15 फरवरी को आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले ग्रुप ए के सुपरहिट मुकाबले में भारत की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमें अनडिफिटेड हैं और सुपर 8 में तकरीबन जगह पक्की कर ली है, इसलिए काफी उम्मीद है टीम मैनेजमेंट रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में लाने पर विचार कर रहा होगा शायद अर्शदीप सिंह की जगह. कोलंबों में स्पिनर्स को फायदा मिल सकता है, ऐसे में कुदलीप का नाम आना ताज्जुब की बात नहीं होगी.

PAK के खिलाफ खेलेंगे कुलदीप?

कुलदीप के बचपन के कोच कपिल देव पांडे ने इस बात का पुरजोर समर्थन किया और स्पिनर के पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड का हवाला दिया. उन्होंने ‘रेवस्पोर्ट्स’ से कहा, ‘कुलदीप को पाकिस्तान के खिलाफ जरूर खेलना चाहिए. उनके खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है. इसके लिए किसी को प्लेइंग 11 से बाहर होना पड़ेगा, लेकिन कुलदीप का पाकिस्तान के खिलाफ एक साबित ट्रैक रिकॉर्ड है. ये कोई बड़ी बात नहीं है.’

यह भी पढ़ें- व्हाइट ड्रेस और ब्लैक हैट पहनी हुई ये खूबसूरत हसीना है कौन? T20 World Cup 2026 मैच में क्रिकेट फैंस के दिलों में मचाई हलचल

विज्ञापन

‘ग्रीन आर्मी’ का बुरा ख्वाब हैं कुलदीप

कुलदीप यादव ने लगातार पाकिस्तान को परेशान किया है, खासकर 2025 एशिया कप फाइनल में 4/30 की बॉलिंग फिगर दी और उस टूर्नामेंट को 9.29 की औसत से 17 विकेट लेकर खत्म किया. उनका दबदबा सभी फॉर्मेट में है, जिसमें ‘ग्रीन आर्मी’ के खिलाफ वनडे और टी20 इंटरनेशल में उनके शानदार नंबर हैं.

यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ

विज्ञापन

T20 WC से पहले हुई बात

कोच पांडे ने टूर्नामेंट से पहले कुलदीप को अपनी सलाह दी, उन्होंने कहा, ‘वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले मैंने कुलदीप से बात की थी. मैंने उससे कहा था कि इस बात की चिंता मत करो कि तुम 11 में हो या नहीं, बस नेट्स पर तैयारी करते रहो. मुझे लगता है कि वो खेलेंगे और पाकिस्तान के बैट्समैन उसके खिलाफ रन बनाने की कोशिश कर सकते हैं और उसे वो साइकोलॉजिकल फायदा नहीं दे सकते. अगर वो ऐसा करते हैं, तो ये उनकी सबसे बड़ी गलती होगी क्योंकि कुलदीप विकेट लेने वाले बॉलर हैं. वो विकेट लेंगे.’

यह भी पढ़ें- सुनहरी जुल्फें.. नीली ड्रेस में कहर मचाने वाली कौन हैं ये क्रिकेट एंकर, T20 World Cup 2026 के ओपनिंग मैच में ही बना दिया दीवाना

विज्ञापन

भारत की जीत का भरोसा

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अगर कुलदीप खेलते हैं तो टैक्टिकल बदलाव करें और भारतीय बैट्समैन को उस्मान तारिक के अजीब एक्शन से सावधान रहने की सलाह दी, यहां तक ​​कि जरूरत पड़ने पर अंपायर को भी अलर्ट करने का सुझाव दिया. पांडे ने पूरे भरोसे के साथ कहा कि टीम इंडिया जीतेगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola