हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: 8 गेंदों पर 7 सिक्स, इन 2 स्पिनर्स पर 'कहर' बनकर टूटे Kieron Pollard, दिखाई छक्कों की 'फिल्म'

Kieron Pollard: इन दिनों वेस्टइंडीज में CPL 2025 की धूम है. इस सीजन एक सीनियर खिलाड़ी बल्ले से कमाल कर रहा है. ये खिलाड़ी 6 पारियों में कुल 20 छक्के कूट चुका है. 1 सितंबर की शाम उसने 8 गेंदों पर 7 छक्के जमाए और गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. आइए जानते हैं आखिर कौन है ये धुरंधर.

विज्ञापन
Kieron Pollard

Kieron Pollard: ‘शेर कितना भी बूढ़ा हो जाये लेकिन शिकार करना नहीं भूलता’ ये कहावत आपने कई बार सुनी होगी. इस कहावत को वेस्टइंडीज के एक दिग्गज बल्लेबाज ने एक बार फिर सच कर दिखाया है. ऐसा इसलिए, क्योंकि 38 साल की उम्र में भी यह खिलाड़ी बल्ले से ऐसी तबाही मचा रहा है, जिसे देख सभी हैरान हैं. इतने सालों के बाद भी उसके बल्ले की धार कम नहीं हुई. ये वही खिलाड़ी है, जिसने इंटरनेशनल और आईपीएल से संन्यास ले लिया है, लेकिन दुनिया भर की टी20 लीग में उसका जलवा अभी भी बरकरार है. ये कोई और नहीं बल्कि दाएं हाथ के विस्फोटक ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड हैं, जो इन दिनों वेस्टइंडीज की धरती पर चल रहे कैरिबियन प्रीमियर लीग 2025 में गर्दा उड़ा रहे हैं.

CPL 2025 में 1 सितंबर 2025 की शाम पोलार्ड की सुनामी आई है. मुकाबला ट्रिनबागो नाइट राइडर्स बनाम सेंट किट्स के बीच खेला जा रहा था. पोलार्ड की टीम पहले बैटिंग करने उतरी. 14 ओवरों में 99 रनों पर 3 विकेट थे. सभी को लगा कि अगले 6 ओवरों में टीम मुश्किल से 150 तक पहुंच पाएगी, लेकिन क्रीज पर बैटिंग कर रहे पोलार्ड और निकोलस पूरन ने कुछ और ही सोच कर रखा था. 15वें ओवर में पोलार्ड ने रौद्र रूप अपनाया, जिसे 16वें ओवर तक बरकरार रखा. इन दोनों ही ओवरों में उन्होंने 2 अलग-अलग स्पिनर्स के खिलाफ 44 रन बटोर लिए, जिनमें 8 बॉल पर 7 छक्के कूटे.

छक्कों की पूरी फिल्म दिखा दी

सबसे पहले 15वें ओवर की बात करते हैं, जो नवियन बिदाईसी नाम का स्पिनर लेकर आया था. इस ओवर की आखिरी 4 बॉल पर पोलार्ड ने 3 छक्के कूट डाले. ओवर से कुल 25 रन आए. फिर आया 16वां ओवर, जो वकार सलामखेल डाल रहे थे. इस ओवर की पहली 2 बॉल पर सिर्फ 1 रन बना और आखिरी 4 बॉल पर पोलार्ड ने लगातार 4 छक्के ठोके और कुल 25 रन बटोर लिए. 15वें ओवर की आखिरी 4 और 16वें ओवर की भी आखरी 4 गेंदमिलाकर कुल 8 बॉल पर पोलार्ड ने 7 छक्के जमा दिए. इस तरह छक्कों की पूरी फिल्म दिखा दी.

विज्ञापन

इन 2 गेंदबाजों के उड़ाए होश

पोलार्ड ने जिन 2 गेंदबाजों की धुनाई की उनमें पहला नाम नवियन बिदाईसी का है, जिन्होंने 15वां ओवर डाला था. अपने 3 ओवरों में उन्होंने 30 रन लुटाए. वहीं दूसरा नाम वकार सलामखेल है, जो 16वां ओवर लेकर आए थे, जिन्होंने 4 ओवरों में 37 रन खर्चे.

पोलार्ड ने 65 रन किए, टीम को मिली लगातार 5वीं जीत

कारयन पोलार्ड ने इस 21 बॉल पर फिफ्टी पूरी की. उन्होंने 29 बॉल पर 8 चौके और 2 चौके के दम पर कुल 65 रन बनाए.  उनका स्ट्राइक रेट 224.14 का रहा. पोलार्ड के अलावा निकोल सपूरन ने 38 बॉल पर 3 छक्के और 4 चौकों के दम पर 52 रन बनाए और अपनी टीम त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 179 तक ले गए. जब विपक्षी टीम इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो 12 रन दूर रह गई और मैच हार गई. यह पोलार्ड की टीम की लगातार पांचवी जीत थी. वो इस वक्त प्वाइंट टेबल में 7 में से 1 मैच हारकर नंबर एक पर कब्जा किए हुए हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: NZ vs AUS T20I Series: ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, 3 स्टार की छुट्टी, 9 महीने बाद टीम में लौटा तूफानी ऑलराउंडर

T20 से संन्यास लेने वाले Mitchell Starc का भारत के खिलाफ कैसा था रिकॉर्ड? चटकाए हैं इतने विकेट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola