NZ vs PAK: केन विलियमसन ने चोट से वापसी करते ही किया बड़ा कारनामा, हासिल की खास उपलब्धि

NZ vs PAK: वनडे विश्व कप में चोट के चलते दो मैचों में बाहर बैठने के बाद आज केन विलियमसन ने शानदार वापसी की है।

kane williamson record icc odi world cup 2023 nz vs pak

Image Credit: Social Media

विज्ञापन

ODI World Cup 2023 NZ vs PAK: वनडे विश्व कप में आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एक अहम मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने गेंदबाजी चुनी है वहीं, न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन की वापसी हुई है। चोट के बाद वापसी करते ही केन विलियमसन ने एक बड़ा कारनामा करते हुए खास उपलब्धि अपने नाम कर ली हैं। बता दें, न्यूजीलैंड टीम की शानदार शुरुआत रही है।

विलियमसन ने हासिल की खास उपलब्धि

बता दें, मैच में केन विलियमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक विलियमसन 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। वहीं इस मैच में विलियमसन ने 11 रन बनाते ही विश्व कप इतिहास में अपने 1000 रन पूरे कर लिए है। विश्व कप में 1000 रन पूरे करने वाले केन विलियमसन न्यूजीलैंड टीम के तीसरे बल्लेबाज बन गए है। बता दें, विलियमसन ने ये 1000 रन सबसे तेज पूरे किए है। 25 मैचों की 24 पारी में केन ने ये कारनामा करके दिखाया है।

विज्ञापन

1. केन विलियमसन (24 पारी 1000 रन)
2. रॉस टेलर (30 पारी 1000 रन)
3. स्टीफन फ्लेमिंग (32 पारी 1000 रन)

बता दें, केन विलियमसन टूर्नामेंट के शुरुआती मैच खेले थे उसके बाद उनको चोट लग गई थी। चोट के चलते उनको दो मैचों से बाहर बैठना पड़ा था। बता दें, केन को हाथ के अंगूठे में चोट लगी थी। अब प्लेइंग इलेवन में उनकी वापसी से कीवी टीम को काफी मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन

विलियमसन की गैरमौजूदगी में टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम ने संभाली थी। बता दें, इस विश्व कप में भी विलियमसन ने चोट के बाद ही वापसी की थी। उनको आईपीएल के दौरान चोट लग गई थी जिसके बाद उनको आईपीएल से भी बाहर होना पड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ