हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: जस्टिन ग्रीव्स तीसरे वनडे से हुए बाहर, वेस्टइंडीज पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा

India vs West Indies: भारत के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है. टीम के सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स तीसरे वनडे से बाहर हो गए हैं. ग्रीव्स ने पहले वनडे में शानदार शतकीय पारी खेली थी. उनका बाहर होना वेस्टइंडीज के लिहाज से ठीक नहीं है.

विज्ञापन
IND vs WI/ Image Source: ANI

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. भारतीय टीम ने अब तक खेले गए 2 मैचों को अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. भारत की नजरें क्लीन स्वीप पर टिकी हुई हैं. हालांकि तीसरे मैच से जस्टिन ग्रीव्स बाहर हो गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ पहले मैच में शतक लगाया था.

जस्टिन ग्रीव्स हुए बाहर

भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में जस्टिन ग्रीव्स ने शानदार बल्लेबाजी की थी और शतक जमाया था. इसके बाद वह दूसरे मैच से बाहर हो गए थे. वहीं, अब तीसरे मैच से भी जस्टिन ग्रीव्स पिंडली की चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. वेस्टइंडीज के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है. आखिरी मैच वेस्टइंडीज के लिए काफी अहम है, क्योंकि आखिरी मैच जीतकर वेस्टइंडीज अपनी इज्जत बचाना चाहेगी. जस्टिन के बाहर होने से वेस्टइंडीज पर क्लीन स्वीप का खतरा भी मंडरा रहा है. ग्रीव्स की गैरमौजूदगी वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ भारी पड़ सकती है.

पहले मैच में ग्रीव्स ने भारत के खिलाफ 108 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए थे. पहले विकेट के लिए उन्होंने जॉन कैंपबेल के साथ मिलकर 135 रनों की साझेदारी भी निभाई थी. हालांकि अब ग्रीव्स तीसरे मैच में अपना योगदान नहीं दे पाएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI 3rd ODI: बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाजों का रहेगा दबदबा? जानें पिच रिपोर्ट

जस्टिन ग्रीव्स का शानदार करियर

33 साल के जस्टिन ग्रीव्स ने अब तक वेस्टइंडीज के लिए तीनों ही प्रारूपों में प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने साल 2019 में ही तीनों प्रारूपों में वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू किया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक 30 टेस्ट मैच में अपने देश के लिए 27.65 की औसत के साथ 1438 रन बनाए हैं. इसके अलावा 16 वनडे मैच में उन्होंने 40.15 की औसत के साथ 522 रनों को अपने नाम किया है. वहीं, 2 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 11 रन निकले हैं. टेस्ट में वह 1 शतक और 5 अर्धशतक बना चुके हैं, जबकि वनडे में उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक निकले हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: तीसरे वनडे मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola