IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले एक बार फिर से सभी टीमों के लिए खिलाड़ियों की इंजरी एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की चोट भी फ्रेंचाइजी के लिए परेशानी खड़ी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि हेजलवुड आरसीबी के लिए टूर्नामेंट के शुरुआती कुछ मैचों का हिस्सा नहीं रह पाएंगे. ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि वो कितने मैचों से बाहर रहेंगे.
कितने मैचों से बाहर हुए जोश हेजलवुड?
क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार जोश हेजलवुड अभी भी अपनी इंडरी से जूझ रहे हैं. वो आरसीबी के लिए टूर्नामेंट की शुरुआती 2 मैचों से बाहर रहेंगे. इस चोट के चलते ही वो टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के लिए भी नहीं खेल पाए थे तो वहीं उससे पहले एसेज की पूरी सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे. आरसीबी की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पिछले साल ही 16 साल के सूखे को खत्म किया था. हेजलवुड ने पिछले सीजन में 17.54 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 22 विकेट हासिल किए थे.
🚨 Josh Hazlewood is likely to miss RCB's first two matches#CricketTwitter #IPL2026 pic.twitter.com/L1CafkRhri
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 17, 2026
टी20 फॉर्मेट में हेजलवुड का शानदार प्रदर्शन
बीते कुछ सालों में जोश हेजलवुड टी20 क्रिकेट में एक बेहतरीन तेज गेंदबाज के रूप में उभरकर सामने आए हैं. आईपीएल में अब तक वो 2 टीमों के लिए खेल चुके हैं. टूर्नामेंट में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स के साथ की थी. 2 सीजन फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के बाद वो आरसीबी का हिस्सा बने. टूर्नामेंट में उन्होंने अब तक 39 मैचों में 57 विकेट अपने नाम किए हैं. आरसीबी की टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करने वाली है. ऐसे में शुरुआती 2 मैचों में टीम को उनकी कमी जरूर खलेगी.
ये भी पढ़िए-PSL 2026: हैदराबाद की टीम को मिला नया कप्तान, इस सीजन ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज संभालेगा कमान










