PSL 2026: हैदराबाद की टीम को मिला नया कप्तान, इस सीजन ये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज संभालेगा कमान

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग की टीम हैदराबाद किंग्समैन की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है. टीम ने इस बार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को कप्तान बनाने का फैसला किया है. ये खिलाड़ी पहली बार इस लीग का हिस्सा बनने जा रहा है. कैसा है टी20 इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड आइए आपको बताते हैं.

jacket (83)

PSL 2026: आईपीएल के साथ-साथ भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी क्रिकेट का फीवर हाई होने वाला है. पाकिस्तान में पीएसएल के नए सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले हैदराबाद किंग्समैन टीम की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है. टीम ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन को नए सीजन के लिए कप्तान नियुक्त कर दिया है. इसका ऐलान फ्रेंचाइजी की तरफ से मंगलवार 17 मार्च को किया गया. लाबुशेन पहली बार ही पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए उतरेंगे.

विज्ञापन

फ्रेंचाइजी क्रिकेट का कम अनुभव

मार्नस लाबुशेन को टेस्ट और वनडे फॉर्मेट का शानदार खिलाड़ी माना जाता है. वो घरेलू सीजन में कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. अब वो पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे. इससे पहले उन्हें बिग बैश और इंग्लैंड की टी20 ब्लास्ट लीग में खेलते हुए देखा गया है. उन्होंने अब तक अपने करियर में 59 टी20 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 126.81 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1381 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 26.55 का रहा है.

विज्ञापन

मजबूत नजर आ रहा हैदराबाद का स्क्वॉड

हैदराबाद किंग्समैन का स्क्वॉड इस सीजन के लिए काफी मजबूत नजर आ रहा है. टीम में मार्नस लाबुशेन के अलावा ग्लेन मैक्सवेल भी खेलते हुए नजर आएंगे. इसी के साथ टीम में ऑलराउंडर सैम अय्यूब भी दम दिखाते हुए नजर आएंगे. यहां देखें टीम का पूरा स्क्वॉड

मार्नस लाबुशेन (कप्तान), सैम अय्यूब, आकिफ जावेद, माज सदाकत, ग्लेन मैक्सवेल, उस्मान खान, मोहम्मद अली, कुसर परेरा, मुहम्मद इरफान खान, हसन खान, शयान जहांगीर, बार्टमैन, हम्माद आजम, राइली मैरिडिथ, शरजील खान, आसिफ महमूद, हुनैन शाह, रिजवान महमूद, साद अली और तैय्यब आरिफ

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ