Joe Root: लॉर्ड्स के मैदान पर जो रूट के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई है। रूट ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ खेलते हुए वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज आजतक नहीं पहुंच सका है। रूट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लॉर्ड्स में एक और अर्धशतक जमाया। इस फिफ्टी के साथ ही रूट ने जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। रूट जब क्रीज पर उतरे तो इंग्लैंड की टीम 44 रन के स्कोर पर 2 विकेट खोकर मुश्किल में थी। हालांकि, उन्होंने ओली पोप के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय साझेदारी जमाई।
रूट के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ खेलते हुए 3 हजार रन पूरे कर लिए हैं। रूट इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। एक टीम के खिलाफ 3 हजार रन पूरे करने वाले रूट महज तीसरे बल्लेबाज बने हैं। रूट से पहले यह मुकाम गैरी सोबर्स और सचिन तेंदुलकर हासिल कर चुके हैं। सोबर्स ने इंग्लैंड के खिलाफ 3214 रन जड़े थे, जबकि सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3630 रन ठोके। रूट ने लॉर्ड्स के मैदान पर अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को इस मैच में भी कायम रखा। रूट ने अपने करियर में 103वीं बार 50 प्लस स्कोर बनाया है। इस मामले में उन्होंने रिकी पोंटिंग और जैक कैलिस की बराबरी कर ली है। टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन 119 बार पचास से ज्यादा रनों की पारी खेल चुके हैं।
एलिस्टर कुक को छोड़ा पीछे
जो रूट ने लॉर्ड्स के मैदान पर 18वीं हाफ सेंचुरी जड़ने के साथ ही एलिस्टर कुक को भी पीछे छोड़ दिया है। कुक के नाम इस ग्राउंड पर 17 फिफ्टी दर्ज है। इसके साथ ही रूट ने लॉर्ड्स में 2 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। टेस्ट में रूट के बल्ले से यह 67वीं फिफ्टी निकली। 44 के स्कोर पर दो विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही इंग्लैंड की पारी को रूट ने ओली पोप के साथ मिलकर संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़े। पोप 44 रन बनाकर आउट हुए। खबर लिखे जाने तक रूट 63 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और लॉर्ड्स में एक और शतकीय पारी की ओर बढ़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
31 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
40 mins agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
5 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
5 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines