हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/'इंडियन वुमेन क्रिकेट के लिए आशीर्वाद है WPL', भारत की पूर्व महिला कप्तान ने बताई इस लीग की अहमियत
क्रिकेट
‘इंडियन वुमेन क्रिकेट के लिए आशीर्वाद है WPL’, भारत की पूर्व महिला कप्तान ने बताई इस लीग की अहमियत
Jhulan Goswami On WPL: वुमेंस प्रीमियर लीग ने भारतीय महिला क्रिकेट खासकर डोमेस्टिक लेवल के खिलाड़ियों की किस्मत बदल दी है. यही वजह है कि भारत की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी ने वुमेंस प्रीमियर लीग को 'आशीर्वाद' कहा है, क्योंकि इससे घरेलू खिलाड़ियों को विदेश प्लेयर्स के साथ बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है.
Jhulan Goswami On WPL: भारतीय क्रिकेट की पूर्व कैप्टन झूलन गोस्वामी ने वुमेंस प्रीमियर लीग की अहमियत पर बात करते हुए कहा कि ये घरेलू खिलाड़ियों के लिए विदेशी क्रिकेटर्स से सीखने का एक शानदार मौका है. साथ ही उन्होंने 2025 में भारतीय महिला टीम की पहली वनडे वर्ल्ड कप जीत को 'महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल' बताया.
'आशीर्वाद है WPL'
उन्होंने रेवस्पोर्ट्स कहा, 'वर्ल्ड कप जीत महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल था. हमारी लड़कियों ने उस टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेला. WPL की बात करें, जो 2023 में शुरू हुआ था, हमारे देश में महिला क्रिकेट को सपोर्ट करने के लिए फ्रेंचाइजी का एक साथ आना अपने आप में एक आशीर्वाद था. साथ ही, डोमेस्टिक गर्ल्स को बेहतरीन इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ खेलने और खेल की बारीकियां सीखने का मौका मिलना बहुत बड़ी बात थी.
मुंबई सबसे कामयाब टीम
WPL का पहला सीजन 2023 में खेला गया था. अब तक, तीन सीजन में, मुंबई इंडियंस (MI) सबसे कामयाब टीम रही है, जिसने 2 बार खिताब जीता है. 9 जनवरी को, WPL सीजन 4 शुरू होने वाला है, जिसमें एमआई टीम नवी मुंबई में आरसीबी से भिड़ने के लिए तैयार है.
सीजन के पहले मैच से पहले, एमआई की बॉलिंग कोच और मेंटर झूलन ने खिलाड़ियों की माइंडसेट को शेप देने में फ्रेंचाइजी की अहमियत पर भी जोर दिया. मैदान पर परफॉर्मेंस के अलावा, टीमें तैयारी, मानसिक मजबूती और जीतने वाली मानसिकता विकसित करने पर बहुत ध्यान देती हैं.
'बड़े टूर्नामेंट्स में होता है फायदा'
झूलन के मुताबिक, जब खिलाड़ी बड़े मंचों पर खेलते हैं तो ये सीख बहुत फायदेमंद साबित होती हैं. उन्होंने आगे कहा, 'और मुंबई इंडियंस युवा लड़कियों को ये भी सिखाती है कि मैच कैसे जीतें, मैच के लिए कैसे तैयारी करें, मानसिक रूप से मजबूत कैसे रहें वगैरह, और ये चीजें तब फायदेमंद होती हैं जब वो वर्ल्ड कप जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर खेलती हैं.'
Jhulan Goswami On WPL: भारतीय क्रिकेट की पूर्व कैप्टन झूलन गोस्वामी ने वुमेंस प्रीमियर लीग की अहमियत पर बात करते हुए कहा कि ये घरेलू खिलाड़ियों के लिए विदेशी क्रिकेटर्स से सीखने का एक शानदार मौका है. साथ ही उन्होंने 2025 में भारतीय महिला टीम की पहली वनडे वर्ल्ड कप जीत को ‘महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल’ बताया.
‘आशीर्वाद है WPL’
उन्होंने रेवस्पोर्ट्स कहा, ‘वर्ल्ड कप जीत महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल था. हमारी लड़कियों ने उस टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेला. WPL की बात करें, जो 2023 में शुरू हुआ था, हमारे देश में महिला क्रिकेट को सपोर्ट करने के लिए फ्रेंचाइजी का एक साथ आना अपने आप में एक आशीर्वाद था. साथ ही, डोमेस्टिक गर्ल्स को बेहतरीन इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ खेलने और खेल की बारीकियां सीखने का मौका मिलना बहुत बड़ी बात थी.
---विज्ञापन---
मुंबई सबसे कामयाब टीम
WPL का पहला सीजन 2023 में खेला गया था. अब तक, तीन सीजन में, मुंबई इंडियंस (MI) सबसे कामयाब टीम रही है, जिसने 2 बार खिताब जीता है. 9 जनवरी को, WPL सीजन 4 शुरू होने वाला है, जिसमें एमआई टीम नवी मुंबई में आरसीबी से भिड़ने के लिए तैयार है.
सीजन के पहले मैच से पहले, एमआई की बॉलिंग कोच और मेंटर झूलन ने खिलाड़ियों की माइंडसेट को शेप देने में फ्रेंचाइजी की अहमियत पर भी जोर दिया. मैदान पर परफॉर्मेंस के अलावा, टीमें तैयारी, मानसिक मजबूती और जीतने वाली मानसिकता विकसित करने पर बहुत ध्यान देती हैं.
‘बड़े टूर्नामेंट्स में होता है फायदा’
झूलन के मुताबिक, जब खिलाड़ी बड़े मंचों पर खेलते हैं तो ये सीख बहुत फायदेमंद साबित होती हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘और मुंबई इंडियंस युवा लड़कियों को ये भी सिखाती है कि मैच कैसे जीतें, मैच के लिए कैसे तैयारी करें, मानसिक रूप से मजबूत कैसे रहें वगैरह, और ये चीजें तब फायदेमंद होती हैं जब वो वर्ल्ड कप जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर खेलती हैं.’