हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एशिया कप के दौरान पाकिस्तान जाएंगे जय शाह? BCCI सचिव ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
Jay Shah Zaka Ashraf

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते टीम इंडिया एशिया कप के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर रही है। इंडियन टीम हाइब्रिड मॉडल के तहत श्रीलंका जाएगी। इस बीच पाकिस्तानी मीडिया की ओर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। इसमें कहा गया कि पीसीबी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जका अशरफ ने BCCI सचिव जय शाह को एशिया कप के दौरान पाकिस्तान का दौरा करने का निमंत्रण दिया, जिसे शाह ने स्वीकार कर लिया है।

जय शाह ने किया खबरों का खंडन 

हालांकि जय शाह ने पाकिस्तानी मीडिया में छपी खबरों का खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं पड़ोसी देश का कोई दौरा नहीं करूंगा। मैं किसी भी बात पर सहमत नहीं हूं। यह स्पष्ट रूप से गलत कम्यूनिकेशन है। संभवत: इसे जानबूझ कर या शरारतवश किया गया है।

पाकिस्तानी मीडिया में छपी थीं गलत रिपोर्ट्स

दरअसल, पाकिस्तानी मीडिया में छपी रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बीसीसीआई सचिव शाह और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) प्रमुख जका अशरफ ने डरबन में चल रही आईसीसी बैठक के इतर मुलाकात की, जहां दोनों ने एशिया कप और 50 ओवर के विश्व कप पर चर्चा की। ये भी सामने आया कि वे द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों को फिर से शुरू करने के लिए आगे की बातचीत करने पर सहमत हुए।

विज्ञापन

अरुण धूमल ने भी किया साफ 

आईसीसी में बीसीसीआई के सीईसी प्रतिनिधि अरुण धूमल ने भी इस बात से इनकार किया है कि शाह या बीसीसीआई से कोई भी पाकिस्तान की यात्रा करेगा। धूमल ने कहा- इस तरह की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। रिपोर्टों पर इस लॉजिक के साथ सवाल उठाए गए हैं कि कोई भी भारतीय अधिकारी पाकिस्तान का दौरा क्यों करेगा जब भारत नॉकआउट सहित अपने सभी खेल श्रीलंका में खेल रहा है? अशरफ और शाह ने मुलाकात की और इस साल के अंत में भारत में होने वाले एशिया कप और विश्व कप पर चर्चा की, लेकिन ये बस इतने तक ही सीमित रही।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola