Ishan Kishan Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ईशान किशन बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने तिरुवनंतपुरम में 43 गेंद खेलकर 103 रनों की बेहतरीन पारी खेली. ईशान ने इसी बीच 6 चौके और 10 छक्के जड़े. किशन का यह कमबैक फैंस को बहुत पसंद आया है. किशन को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. अब उन्होंने पांचवें मैच के बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए बिगुल फूंका. उन्होंने ये बताने का प्रयास किया कि शतक तो अभी सिर्फ शुरुआत है.
'टी20 वर्ल्ड कप पर फोकस है'
पांचवें टी20 के बाद पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशान किशन ने अपनी शतकीय पारी के बारे में बात की. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं अभी पूरी तरह फॉर्म में नहीं आया हूं. मैंने अच्छा किया है और मुझे ये अवॉर्ड मिल रहे हैं. हालांकि, मेरा फोकस पूरी तरह से वर्ल्ड कप पर है. उस मंच पर थोड़ी अधिक मेहनत की जरूरत होगी. सबसे जरुरी यह है कि फॉर्म को उस टूर्नामेंट तक लेकर जाना है और अपना योगदान देते रहना है.'
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, पर साथ जुड़ गया T20I का सबसे ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड!
शतक की परवाह नहीं
ईशान किशन ने बताया कि अभी टीम इंडिया जिस तरह से खेल रही है, प्लेयर्स को शतक की परवाह नहीं होती है. वो बड़े-बड़े शॉट्स लगाने पर फोकस करते हैं. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हमारी टीम में अब सभी का सोचने का तरीका ऐसा है. भले ही आप किसी कीर्तिमान के करीब हो, इससे फर्क नहीं पड़ता. अगर आप उस समय सिंगल्स लेने लग गए, तो फिर आपको बाद में महसूस होगा कि बड़े शॉट लगाने का मौका आपने गंवा दिया है. इसी वजह से अगर शॉट लगाने जैसी गेंद है, तो फिर आपको उसके पीछे जाना ही होगा. हमारा लक्ष्य मैच जीतने पर है, निजी कीर्तिमान बनाने में नहीं.'
अभिषेक शर्मा से मिला आत्मविश्वास
ईशान किशन ने बताया कि अभिषेक शर्मा के खेलने के तरीके ने उन्हें भी आत्मविश्वास प्रदान किया. किशन ने कहा, 'ईमानदारी से बताऊं, तो ज्यादा कुछ नहीं सोचा. शुरुआत में गेंद थोड़ी हरकत कर रही थी लेकिन अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने से काफी मदद मिलती है. आप उनके खेलने का तरीका देखते हैं और सोचते हैं कि टीम को यही मोमेंटम चाहिए. इसके बाद आप गेंद के हिसाब से खेलने की कोशिश करते हैं. मेरे लिए ये तरीका आज काम किया.'
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड को 4-1 से रौंदने के बाद कप्तान सूर्या ने भरी हुंकार, मिशन T20 World Cup का आगाज!
Ishan Kishan Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ईशान किशन बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने तिरुवनंतपुरम में 43 गेंद खेलकर 103 रनों की बेहतरीन पारी खेली. ईशान ने इसी बीच 6 चौके और 10 छक्के जड़े. किशन का यह कमबैक फैंस को बहुत पसंद आया है. किशन को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. अब उन्होंने पांचवें मैच के बाद टी20 वर्ल्ड कप के लिए बिगुल फूंका. उन्होंने ये बताने का प्रयास किया कि शतक तो अभी सिर्फ शुरुआत है.
‘टी20 वर्ल्ड कप पर फोकस है’
पांचवें टी20 के बाद पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशान किशन ने अपनी शतकीय पारी के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं अभी पूरी तरह फॉर्म में नहीं आया हूं. मैंने अच्छा किया है और मुझे ये अवॉर्ड मिल रहे हैं. हालांकि, मेरा फोकस पूरी तरह से वर्ल्ड कप पर है. उस मंच पर थोड़ी अधिक मेहनत की जरूरत होगी. सबसे जरुरी यह है कि फॉर्म को उस टूर्नामेंट तक लेकर जाना है और अपना योगदान देते रहना है.’
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, पर साथ जुड़ गया T20I का सबसे ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड!
शतक की परवाह नहीं
ईशान किशन ने बताया कि अभी टीम इंडिया जिस तरह से खेल रही है, प्लेयर्स को शतक की परवाह नहीं होती है. वो बड़े-बड़े शॉट्स लगाने पर फोकस करते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारी टीम में अब सभी का सोचने का तरीका ऐसा है. भले ही आप किसी कीर्तिमान के करीब हो, इससे फर्क नहीं पड़ता. अगर आप उस समय सिंगल्स लेने लग गए, तो फिर आपको बाद में महसूस होगा कि बड़े शॉट लगाने का मौका आपने गंवा दिया है. इसी वजह से अगर शॉट लगाने जैसी गेंद है, तो फिर आपको उसके पीछे जाना ही होगा. हमारा लक्ष्य मैच जीतने पर है, निजी कीर्तिमान बनाने में नहीं.’
अभिषेक शर्मा से मिला आत्मविश्वास
ईशान किशन ने बताया कि अभिषेक शर्मा के खेलने के तरीके ने उन्हें भी आत्मविश्वास प्रदान किया. किशन ने कहा, ‘ईमानदारी से बताऊं, तो ज्यादा कुछ नहीं सोचा. शुरुआत में गेंद थोड़ी हरकत कर रही थी लेकिन अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने से काफी मदद मिलती है. आप उनके खेलने का तरीका देखते हैं और सोचते हैं कि टीम को यही मोमेंटम चाहिए. इसके बाद आप गेंद के हिसाब से खेलने की कोशिश करते हैं. मेरे लिए ये तरीका आज काम किया.’
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड को 4-1 से रौंदने के बाद कप्तान सूर्या ने भरी हुंकार, मिशन T20 World Cup का आगाज!