हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या अब वनडे फॉर्मेट में भी वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर के बयान से मची खलबली

Team India: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुश्किल विकेट पर रन बनाकर खुद को साबित कर दिया है. जिसके कारण ही अब हर तरफ इस स्टार खिलाड़ी की तारीफ हो रही है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने अब वैभव को वनडे में भी मौका देने की वकालत की है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान (Image: AI Generated/Edited)

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन जिम्बाब्वे दौरे पर अच्छा रहा है. जिसका एक बड़ा कारण उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी रहे हैं. ऐसे में इस 15 वर्षीय खिलाड़ी के बारे में अब लगातार बातें चल रही है. इस खिलाड़ी ने हाल के समय में बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. जिसके कारण ही अब पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने सूर्यवंशी को वनडे में भी जगह देने की वकालत की है. उनका मानना है कि कप्तान शुभमन गिल को अब मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए. 

वैभव सूर्यवंशी को मिले वनडे में भी मौका  

पूर्व भारतीय विकेटकीपर रहे फारुख इंजीनियर ने एक इंटरव्यू के दौरान वैभव सूर्यवंशी को वनडे में भी मौका देने की वकालत की है. इस बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘आदर्श स्थिति शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी की है. गिल एक क्लास खिलाड़ी हैं. गिल मुझे लगता है, अब टीम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. इसलिए गिल को चौथे नंबर पर आना चाहिए. गिल ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो गेंद को ऊपर उठाते हैं. इसलिए, वनडे में बाएं-दाएं का संयोजन आदर्श होगा. इसलिए, अगर रोहित खेल रहे हैं और मुझे लगता है कि उन्हें खेलना चाहिए, तो उन्हें सूर्यवंशी के साथ ओपनिंग करने दें. उनके (सूर्यवंशी) जैसा बल्लेबाज ओपनिंग में बहुत बेहतर है क्योंकि वह मैदान में बड़े गैप ढूंढते हैं. विराट कोहली तीसरे नंबर पर आ सकते हैं. गिल चौथे नंबर पर आ सकते हैं और फिर हमारे पास एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम होगा.’ 

ये भी पढ़ें: कप्तान बनने के बाद फ्लॉप हुए बाबर आजम, महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

विज्ञापन

सूर्यवंशी के फैन बन गए हैं फारुख इंजीनियर 

उभरते हुए खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए फारुख इंजीनियर ने कहा, ‘सूर्यवंशी के कर्व में जो कुछ भी थोड़ी कम लंबाई का है, वह छक्के के लिए जाएगा. उन्होंने अपनी गलतियों से सीखा, उन्होंने खुद को नियंत्रित करना सीखा है. लेकिन उन्हें ज्यादा कोचिंग देने की कोशिश न करें. वह एमसीसी की मैनुअल किताब से नहीं हैं, जो पूरी तरह से पुरानी हो चुकी है. वह एक जीनियस हैं. विव रिचर्ड्स भी नहीं थे. विव सबसे अच्छे बल्लेबाज थे जिन्हें मैंने कभी खेलते देखा है. लेकिन सूर्यवंशी के साथ बने रहें. वह भारत के लिए एक जबरदस्त संपत्ति होंगे.’ 

ये भी पढ़ें: क्या आर अश्विन बनेंगे बीसीसीआई के अगले चीफ सिलेक्टर? गंभीर-अगरकर की जोड़ी पर मंडराया खतरा!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola