क्या आर अश्विन बनेंगे बीसीसीआई के अगले चीफ सिलेक्टर? गंभीर-अगरकर की जोड़ी पर मंडराया खतरा!

Team India: टीम इंडिया में फिलहाल कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. आने वाले समय में बीसीसीआई टीम इंडिया की चयन समिति में भी बड़ा बदलाव कर सकती है. जिसके कारण नए चीफ सिलेक्टर के लिए कई बड़े नाम सोशल मीडिया पर तेजी से चल रहे हैं.

rahul dravid and ravichandran ashwin

Pic Credit- AI Generated

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल साल 2026 में ही खत्म होने वाला है. ऐसे में अगर उनका कॉन्ट्रैक्ट 1 साल के लिए बढ़ाया नहीं जाता है, तो उन्हें बाहर होना पड़ेगा. ऐसी स्थिति में टीम इंडिया को नया चीफ सिलेक्टर मिलने वाला है. जिसके लिए कई बड़े खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं. जिसमें टीम इंडिया के पूर्व स्टार खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शामिल है. फैंस अब इस नाम के पीछे का कारण जानना चाहते हैं. 

विज्ञापन

क्या रविचंद्रन अश्विन बनेंगे नए चीफ सिलेक्टर? 

टीम इंडिया के मौजूदा समय में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में खत्म हो सकता है. मौजूदा समय में वो चाहते हैं कि बीसीसीआई उनका कॉन्ट्रैक्ट आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक बढ़ा दे. हालांकि फिलहाल ये बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में कई बड़े खिलाड़ियों का नाम सोशल मीडिया पर अगले चीफ सिलेक्टर के रूप में चल रहा है. जिसमें रविचंद्रन अश्विन का नाम भी नजर आ रहा है. हालांकि ये भी सोशल मीडिया पर सिर्फ एक अफवाह ही है. दरअसल अश्विन इस पद पर फिलहाल नहीं बैठ सकते हैं. बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक संन्यास लेने के 5 सालों के बाद ही कोई खिलाड़ी चयनकर्ता बन सकता है. वहीं रविचंद्रन अश्विन ने 2025 में ही संन्यास लिया है. ऐसे में वो टीम इंडिया के सिलेक्टर नहीं बन सकते हैं. 

विज्ञापन

अजीत अगरकर-गंभीर की जोड़ी पर मंडरा रहा खतरा 

मौजूदा समय में अजीत अगरकर और गौतम गंभीर की जोड़ी ही टीम इंडिया के लिए अहम फैसले कर रही है. ऐसे में अगरकर के जाने के बाद ये जोड़ी टूट जाएगी. वेस्ट जोन से अगरकर आते हैं, ऐसे में उनकी जगह भी कोई वेस्ट जोन से ही आने वाला है. ऐसी स्थिति में प्रज्ञान ओझा या आरपी सिंह में से कोई एक चीफ सिलेक्टर बन सकता है. हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने इस बारे में कोई भी बयान नहीं दिया है. ऐसे में अब देखना है कि सितंबर 2026 के बाद बीसीसीआई क्या फैसला करती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ