हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या रोहित शर्मा ने खेल लिया IPL में अपना आखिरी मुकाबला? फैंस की बढ़ गई टेंशन 

Rohit Sharma: आईपीएल के दिग्गजों की जब भी बात होती है, तो उसमें रोहित शर्मा का नाम जरूर आएगा. हिटमैन ने बतौर कप्तान 5 आईपीएल ट्रॉफी जीती है. वहीं बतौर खिलाड़ी भी उन्होंने 1 ट्रॉफी अपने नाम की है. हालांकि आईपीएल 2026 रोहित के लिए अच्छा नहीं गया है.

विज्ञापन
Rohit Sharma

Rohit Sharma: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम की टीम 14 में से 10 मुकाबले हार गई. जिसके कारण ही उन्होंने पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर फिनिश किया है. इस सीजन फ्रेंचाइजी ने बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसका सबसे बड़ा कारण बल्लेबाजों बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा है. इस सीजन सुपरस्टार रोहित शर्मा से बड़ी उम्मीदें थी. हालांकि उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही अब कहा जा रहा है कि हिटमैन का ये आखिरी सीजन साबित हो सकता है. 

रोहित शर्मा का खत्म हो सकता है IPL करियर 

 आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा ने आखिरी मैच में जीरो स्कोर नहीं किया है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोहित बिना खाता खोले ही जोफ्रा आर्चर का शिकार बने. इस सीजन में उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया है. हिटमैन ने इस सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 35.38 की औसत से 283 रन बनाए हैं. रोहित का स्ट्राइक रेट इस दौरान 157.22 का रहा है. वहीं उन्होंने 2 अर्धशतक भी जड़े हैं. रोहित ने इस सीजन की शुरुआत बहुत ही शानदार की थी. हालांकि सीजन के अंत में उन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही उनके भविष्य के बारे में सवाल उठ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस की टीम भी कुछ बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में रिलीज होने से पहले रोहित संन्यास का फैसला कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: प्लेऑफ में कब-कहां और कैसे होगी चारों टीमों की भिड़ंत? यहां देखें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

फिटनेस पर भी उठ रहे हैं बड़े सवाल 

हिटमैन की फिटनेस फिलहाल उनके लिए समस्या खड़ी कर रही है. इस सीजन में भी रोहित ने 5 मुकाबले इंजरी के कारण मिस किए थे. अगले सीजन तक उनका और फिट रहना भी सवालों के घेरे में नजर आ रहा है. हालांकि हालिया समय में रोहित ने अपनी फिटनेस पर काम किया है, लेकिन उनकी इंजरी पहले से भी ज्यादा हो रही है. ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम पर भी दबाव बढ़ गया है. हालांकि मौजूदा समय में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि रोहित अपनी फिटनेस पर और काम करे. जिससे वो आईपीएल 2027 भी खेल सके. 

ये भी पढ़ें: IPL में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले 5 कप्तान, श्रेयस अय्यर की हुई शानदार एंट्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola