IPL में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले 5 कप्तान, श्रेयस अय्यर की हुई शानदार एंट्री

IPL: आईपीएल में बतौर कप्तान प्लेयर ऑफ द मैच जीतना बड़ा पुरस्कार है. इस काम में कुछ खिलाड़ियों ने बतौर कप्तान भी सफलता हासिल की है. जिसके साथ ही उन्होंने बतौर खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन किया है. इसी के साथ अब श्रेयस अय्यर की भी इस लिस्ट में शानदार एंट्री हुई है.

Shreyas Iyer
1 / 6
Shreyas Iyer

IPL: आईपीएल में बतौर खिलाड़ी सफलता हासिल करना बहुत ही मुश्किल है. ऐसे में कप्तान बनने के बाद खिलाड़ी पर दबाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है. हालांकि कुछ खिलाड़ी उसके बाद भी धमाकेदार अंदाज में खेलते हैं. वहीं कुछ खिलाड़ी कप्तान बनने के बाद और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं. ऐसे ही 8 कप्तानों के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं. जिन्होंने बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है.

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में टॉप पर नजर आ रहे हैं. दिग्गज धोनी ने कुल 17 बार आईपीएल में  प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा और गौतम गंभीर

रोहित शर्मा और गौतम गंभीर 3 / 6

मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा ने आईपीएल में 13 बार बतौर कप्तान प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीता है. वहीं 2 बार केकेआर को ट्रॉफी दिलाने वाले गौतम गंभीर ने भी 13 बार POTM जीता है.

विराट कोहली

विराट कोहली 4 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज विराट कोहली भी इस लिस्ट में नजर आ रहे हैं. किंग कोहली ने 11 बार बतौर कप्तान प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया है. कोहली ने हालांकि ट्रॉफी नहीं जीती थी.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल 5 / 6

बतौर कप्तान केएल राहुल को भी बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन अपनी कप्तानी में उन्होंने बल्ले के साथ बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. राहुल ने भी बतौर कप्तान 9 बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है.

श्रेयस अय्यर, डेविड वॉर्नर और वीरेंद्र सहवाग

श्रेयस अय्यर, डेविड वॉर्नर और वीरेंद्र सहवाग 6 / 6

इस लिस्ट में अब श्रेयस अय्यर का नाम शामिल हो गया है. श्रेयस अय्यर ने 8 बार प्लेऑफ ऑफ द मैच का अवाॉर्ड जीता है. डेविड वॉर्नर और वीरेंद्र सहवाग ने भी 8-8 बार बतौर कप्तान प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन