नई दिल्ली: एडिनबर्ग में खेले जा रहे यूरोप रीजन क्वालिफायर में बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद आयरलैंड ने 2024 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जर्मनी के खिलाफ वॉशआउट ने आयरलैंड को 9 अंकों के साथ सात टीमों की पॉइंट टेबल में शीर्ष पर पहुंचा दिया। आयरलैंड को 5 मैचों में से 4 में जीत और 1 में कोई नतीजा नहीं मिला। टीम शुक्रवार को मेजबान स्कॉटलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेलेगी। हालांकि वे इससे पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं।
पॉल स्टर्लिंग ने जताई खुशी
आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने कहा- हालांकि यह सच है कि हम आज मैदान पर जीत हासिल करना चाहते थे, लेकिन हमें अगले साल के टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की खुशी है। हम स्कॉटलैंड में स्पष्ट योजना के साथ आए थे। मुझे लगता है कि हमने उस मोर्चे पर काम किया है, तो हम आज दोपहर को किए गए काम का जश्न मनाएंगे, लेकिन कल एक ट्रॉफी दांव पर है। हम अगले महीने भारत टी20 श्रृंखला में उस जीत की लय को जारी रखने के लिए उत्सुक हैं।
इटली इस तरह कर सकती है क्वालिफाई
स्कॉटलैंड खुद क्वालीफाई करने की कगार पर है। उन्होंने चार मैचों में चार जीत हासिल की हैं। उनकी नेट रन रेट 5.732 इटली (-1.388) से कहीं ज्यादा है। इटली को क्वालिफाई करने के लिए ऑस्ट्रिया और जर्मनी के खिलाफ अपने दोनों बचे हुए मैच जीतने होंगे और उम्मीद करनी होगी कि स्कॉटलैंड डेनमार्क और आयरलैंड के खिलाफ अपने दोनों मैच हार जाए।
आयरलैंड और स्कॉटलैंड ने ऑस्ट्रेलिया में 2022 टी20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन के दम पर यूरोपियन क्वालीफायर में ऑटोमेटिक एंट्री ली। जर्मनी और जर्सी ने 2022 वैश्विक क्वालीफायर में भाग लेने के आधार पर क्वालीफायर में जगह बनाई, जबकि ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और इटली ने अपने-अपने रीजनल क्वालीफायर जीतकर अपना स्थान अर्जित किया।
विश्व कप 20 टीमों का टूर्नामेंट होगा
वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में होने वाला 2024 टी20 विश्व कप 20 टीमों का टूर्नामेंट होगा। पहले दौर के लिए टीमों को पांच-पांच के चार समूहों में बांटा जाएगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर 8 टीमों को चार-चार के दो समूहों में बांटा जाएगा, प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
12 टीमें लेंगी हिस्सा
क्षेत्रीय क्वालीफायर से पहले ही 12 टीमें अगले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी थीं। मेजबान वेस्टइंडीज और यूएसए के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने क्वालीफाई किया है। ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालीफायर इस समय पापुआ न्यू गिनी में चल रहा है, जिसमें मेजबान टीम चार टीमों की टेबल में शीर्ष पर है। इस इवेंट की टॉप टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेगी। अमेरिका, अफ्रीका और एशिया के लिए क्वालीफायर भी आने वाले महीनों में होंगे। इनमें आठ स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा होगी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
49 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines