Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 के दौरान क्यों जयपुर में नहीं खेल रही है राजस्थान रॉयल्स? शेड्यूल के बाद उठने लगे बड़े सवाल

IPL 2026: आईपीएल 2026 की तैयारी बहुत तेजी से चल रही है. अब बीसीसीआई ने पहले फेज का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. सीजन 19 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है. पहले शेड्यूल में राजस्थान की टीम एक भी मुकाबला अपने होम ग्राउंड जयपुर में नहीं खेलने वाली है. फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 12, 2026 17:13
Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले फेज के शेड्यूल में सभी फ्रेंचाइजी 4-4 मैच खेलने वाली है. आईपीएल की पहली विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स भी 4 मैच पहले फेज में खेलेगी. हालांकि इनमें से एक भी मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में नहीं होगा. जबकि 4 में से 3 मैच राजस्थान रॉयल्स की टीम घर में खेलने वाली है. शेड्यूल आने के बाद से ही फैंस लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि क्यों राजस्थान की टीम जयपुर में एक भी मुकाबला नहीं खेल रही है. इस सवाल का जवाब अब मिल चुका है.  

क्यों जयपुर में नहीं खेल रही है राजस्थान रॉयल्स? 

आईपीएल 2026 के पहले फेज के शेड्यूल में राजस्थान रॉयल्स की टीम 4 मैच खेलेगी. जिसमें से 3 मुकाबले गुवाहाटी में खेलेगी, तो वहीं 1 मैच अहमदाबाद में खेलने वाली है. राजस्थान रॉयल्स की टीम अब गुवाहाटी के स्टेडियम को ही अपना होम ग्राउंड बना रही है. ऐसे में सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक भी मुकाबला नहीं हो रहा है. इसके पीछे 2 से 3 बड़े कारण हैं. दरअसल राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में पिछले 2 साल से चुनाव नहीं हुए हैं. 

---विज्ञापन---

बीसीसीआई बार-बार चेतावनी दे रही थी, अगर जल्द चुनाव नहीं हुए तो आईपीएल होस्ट करने का मौका नहीं मिलेगा. अभी तक चुनाव नहीं हुए हैं, ऐसे में जयपुर से आईपीएल होस्टिंग राइट भी लगभग छिन गए हैं. इसके अलावा स्टेडियम की हालत भी सस्ता नजर आ रही है. 2006 के बाद से स्टेडियम में कोई काम नहीं हुआ है. राजस्थान रॉयल्स इससे से बहुत ज्यादा खुश नहीं है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 है सबसे खतरनाक! आकाश चोपड़ा ने बताया किसे मिलेगा मौका 

---विज्ञापन---

फ्रेंचाइजी के मालिक ने लिया है बड़ा फैसला  

राजस्थान रॉयल्स के अध्यक्ष रंजीत बारठाकुर असम के ही बिजनेसमैन है. टीम के कप्तान रियान पराग भी असम से ही आते हैं. इसके अलावा बीसीसीआई के मौजूदा सचिव देवजीत सैकिया भी असम से ही आते हैं. ऐसे में असम के इस स्टेडियम को फायदा मिला है. पहले भी राजस्थान रॉयल्स की टीम गुवाहाटी में 1 से 2 मैच खेलती हुई नजर आती थी, लेकिन इस बार मैचों की संख्या भी बढ़ गई है. वहीं राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के हालात भी फिलहाल सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर की कोई मदद नहीं कर पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस की टीम में हुई गौतम गंभीर के खास की एंट्री, KKR को बना चुका है चैंपियन

First published on: Mar 12, 2026 05:12 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.