IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 है सबसे खतरनाक! आकाश चोपड़ा ने बताया किसे मिलेगा मौका 

IPL 2026: बीसीसीआई ने अब आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है. 28 मार्च से इस टूर्नामेंट का आगाज हो रहा है. सभी टीमों ने सीजन 19 के लिए अपनी तैयारियां भी तेज कर दी है. इस बीच आकाश चोपड़ा का मानना है कि सबसे खतरनाक संभावित प्लेइंग 11 मुंबई इंडियंस की नजर आ रही है.

mumbai indians IPL 2026

mumbai indians IPL 2026

IPL 2026: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम पिछले कुछ सालों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है. आखिरी बार मुंबई की टीम 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. ऐसे में मुंबई की टीम छठी ट्रॉफी की तलाश में है. ऑक्शन के बाद एमआई की टीम बहुत ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुंबई के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि ये टीम फिलहाल सबसे खतरनाक नजर आ रही है. 

विज्ञापन

मजबूत नजर आ रही है मुंबई इंडियंस की टीम 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. जिसमें क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन का नाम शामिल है. तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही आकाश चोपड़ा मुंबई की टीम को सबसे मजबूत बता रहे हैं. इस टीम में शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश और विल जैक्स भी नजर आ रहे हैं. इन खिलाड़ियों ने भी वर्ल्ड कप में अपनी-अपनी टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है.  

विज्ञापन

इंडियंस की टीम में रोहित शर्मा की शामिल हैं. हाल के समय में रोहित अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी दोनों पर ही काम कर रहे हैं. इसके अलावा इस टीम में ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे आईपीएल के बड़े नाम भी शामिल हैं. इन सभी खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 में मौजूदगी इस टीम को खतरनाक बना रही है. किसी भी टीम के खिलाफ ये फ्रेंचाइजी आसानी से जीत दर्ज कर सकती है. 

विज्ञापन

यहां पर देखें मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक/रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स/नमन धीर/ कॉर्बिन बॉश, मयंक मार्कंडेय/मिचेल सैंटनर/अल्लाह गजनफर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.   इंपैक्ट प्लेयर- शार्दुल ठाकुर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ