Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: बुमराह की ‘धुनाई’ के बाद भी नहीं भरा वैभव सूर्यवंशी का दिल, कहा- काश 11 ओवर तक खेलता तो…

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ दो जबरदस्त छक्के जड़े. इतनी अच्छी पारी खेलने के बावजूद वैभव का मन नहीं भरा.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Apr 9, 2026 19:17
Vaibhav Sooryavanshi
वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया. सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन की जबरदस्त पारी खेली. इसी बीच उन्होंने दुनिया के नंबर 1 तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा और दो लंबे-लंबे छक्के जड़े. वैभव का इस तूफानी पारी के बावजूद दिल नहीं भरा है. अब उनके इंटरव्यू का एक वीडियो सामने आया.

वैभव सूर्यवंशी का नहीं भरा दिल

बारिश के कारण मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मात्र 11-11 ओवर का मैच हुआ था. वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद उनके पार्टनर यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अंत तक क्रीज पर रहे. उन्होंने नाबाद 77 रन की पारी खेली. मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धुनाई करने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी का दिल नहीं भरा. राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो पोस्ट किया, जहां वैभव सूर्यवंशी अपनी पारी के बारे में बात कर रहे थे.

---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वो अंतिम ओवर तक नहीं खेल पाए. अगर वो खेलते, तो शायद लक्ष्य और बड़ा होता. उन्होंने कहा, ‘मुझे सिर्फ इस बात का अफसोस है कि मैं यशस्वी जायसवाल के साथ 11वें ओवर तक नहीं खेल पाया, वरना हम 20-30 रन अधिक बना देते.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में धमाल मचाकर टीम इंडिया में इन 3 खिलाड़ियों की जगह ले सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, गंभीर-अगरकर देंगे मौका?

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में अब तक बल्ला जमकर बोला है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. इसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 4 अप्रैल को 31 रन की पारी खेली थी. गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 39 रन बनाए. अब तक तीन मैचों में वो कुल 122 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 248.97 का रहा है. सूर्यवंशी आने वाले मैचों में भी इसी तरह से अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने बना डाले ये 4 बड़े रिकॉर्ड, IPL में छक्कों की बारिश कर इस मामले में बने नंबर 1

First published on: Apr 09, 2026 07:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.