IPL 2026 में धमाल मचाकर टीम इंडिया में इन 3 खिलाड़ियों की जगह ले सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, गंभीर-अगरकर देंगे मौका?

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा रहे हैं. लग रहा है कि जल्द ही टीम इंडिया में उनका डेब्यू होगा. अगर ऐसा हुआ, तो कुछ खिलाड़ियों की जगह खतरे में होगी.

abhishek sharma vaibhav sooryavanshi
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज की भी धुनाई की. फैंस उन्हें अब भारतीय टीम में खेलते हुए देखना चाहते हैं. अगर उन्होंने IPL 2026 में आगे भी ऐसे ही बल्लेबाजी की, तो उन्हें टीम इंडिया में डेब्यू करने से रोक पाना मुश्किल हो जाएगा. वो कुछ खिलाड़ियों की जगह ले सकते हैं. आइए जानते हैं कि वैभव की टीम इंडिया में एंट्री से कौन से खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 निराशाजनक साबित हुआ. फाइनल में उन्होंने भले ही अर्धशतक लगाया लेकिन टूर्नामेंट में वो उम्मीद के अनुसार नहीं खेल पाए. IPL 2026 में भी अब तक तीन मैचों में उन्होंने 55 रन बनाए हैं. अगर अभिषेक शर्मा की ऐसी ही फॉर्म जारी रही, तो उनसे पहले वैभव सूर्यवंशी को भारत की प्लेइंग 11 में खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

संजू सैमसन

संजू सैमसन3 / 6

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन अभी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं. वर्ल्ड कप की आखिरी तीन पारियों से पहले भी संजू संघर्ष कर रहे थे. IPL 2026 में अब तक संजू सैमसन ने 3 मैचों में मात्र 22 रन बनाए हैं. उनकी ऐसी ही फॉर्म जारी रही, तो फिर वैभव सूर्यवंशी को उनसे पहले मौका मिल सकता है.

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा4 / 6

तिलक वर्मा मौजूदा समय में अच्छी फॉर्म में नहीं हैं. ईशान किशन ओपनर हैं लेकिन उन्हें भारतीय टीम में नंबर 3 पर खेलना पड़ रहा है. अगर वैभव सूर्यवंशी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें टीम में फिट करने के लिए संजू सैमसन को नीचे धकेला जा सकता है. ऐसे में तिलक को बाहर बैठना पड़ सकता है.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे और आयरलैंड सीरीज में मिल सकता है मौका

जिम्बाब्वे और आयरलैंड सीरीज में मिल सकता है मौका5 / 6

IPL 2026 के बाद भारत की आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज होगी, वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ वो तीन मुकाबले खेलेंगे. इन दोनों सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है और वैभव सूर्यवंशी को जगह मिल सकती है.

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में अब तक प्रदर्शन6 / 6

पिछले एक साल में वैभव सूर्यवंशी ने हर एक टूर्नामेंट और सीरीज में रन बनाए हैं. उन्होंने अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. IPL 2026 में भी सूर्यवंशी कमाल कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 3 मैचों में 122 रन बनाए हैं. वो 248.97 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन