IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जानी जाती है. इस टीम के पास ईशान किशन और अभिषेक शर्मा जैसे बड़े बल्लेबाज शामिल हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन करके आ रहे हैं. पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में दोनों को बड़ी जिम्मेदारी भी मिल चुकी है. ऐसे में लीग शुरू होने से पहले इन दोनों का बल्ला चल रहा है. जिससे गेंदबाजों में अभी से ही डर पैदा हो रहा है.
ईशान किशन और अभिषेक शर्मा का चला बल्ला
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन लंबे समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है. जिसमें किशन ने गेंदबाजों के खिलाफ अटैक करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में ही 72 रन बना डाले. इस दौरान उन्होंने मैदान के चारों तरफ छक्के-चौकों की बारिश कर दी. किशन पहली ही गेंद से बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आए. सिर्फ ईशान किशन ही नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा का बल्ला भी रनों की बारिश कर रहा है. उन्होंने 42 गेंदों में 94 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. इस दौरान वो सिर्फ 6 रनों से शतक बनाने से चूक गए. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में मिली फॉर्म को जारी रखना चाहते है.
SRH ‘A’ just finished their batting Innings and ended up making 240+ in their practice match at the Rajiv Gandhi international stadium.
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) March 21, 2026
Abhishek Sharma narrowly missed a ton to probably save up for the main event.🤓
Their new recruit Salil Arora smashed a quick fire 40 too.
A… pic.twitter.com/wS1b1ZjigS
ये भी पढ़ें: अभिषेक नायर ने बताया कौन लेगा टीम में आंद्रे रसेल की जगह, KKR के कोच ने दिया 3 नाम
दोनों खिलाड़ियों को मिली है बड़ी जिम्मेदारी
दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेलने वाले हैं. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को अपना कप्तान बनाया है. वहीं अभिषेक शर्मा को उपकप्तानी सौंपी गई है. ऐसे में आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में किशन ही हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. हैदराबाद की टीम अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर ये दोनों खिलाड़ी अपनी इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं नजरें, खुद को एक बार फिर करना होगा साबित










