IPL 2026 RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बारिश से बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हरा दिया है. बारिश के चलते मैच देरी से शुरू हुआ और दोनों टीमों के बीच 11-11 ओवरों का मैच हुआ. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवरों में 150 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया. टीम को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी पूरी तरह से लड़खड़ाती हुई नजर आई, जिसके चलते टीम को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. टीम के शुरुआती 3 बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा तक नहीं छू पाए.
TWO IN THE OVER! 😮
🎥 Ravi Bishnoi making a MASSIVE IMPACT in his first over 👊
Updates ▶️ https://t.co/BCCaxRwjYg#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals pic.twitter.com/p9PSIuaRBa---विज्ञापन---— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
वैभव और जायसवाल ने दिलाई तूफानी शुरुआत
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला किया जो कि पूरी तरह से गलत साबित हुआ. राजस्थान के लिए जायसवाल ने दीपक चाहर के पहले ओवर में 22 रन बटोरे. इसके बाद वैभव ने भी अपना दम दिखाया और बुमराह के ओवर में 2 छक्के जड़ अपनी काबिलियत दिखाई. वैभव ने इस मैच में 14 गेंदों में 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेली.
उनके साथी यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2026 में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 32 गेंदों में 77 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 10 चौके तो वहीं 4 जबरदस्त छक्के निकले. इन दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 5 ओवरों में ही बोर्ड पर 80 रन टांग दिए थे, जिसके दम पर राजस्थान की टीम 11 ओवरों में 150 के स्कोर तक पहुंच पाई.
RR ने लगाई जीत की हैट्रिक
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ये लगातार तीसरी जीत रही. इस जीत के साथ ही फ्रेंचाइजी के नाम 6 अंक हो गए हैं जिसके दम पर टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. दूसरी तरफ मुंबई की टीम को इस हार से काफी नुकसान हुआ है. टीम 3 मैचों में महज एक मैच जीत पाई और ये लगातार दूसरी हार रही. नमन धीर और शरफेन रदरफोर्ड इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. दोनों ने ही 25 रनों की पारी खेली. 11 ओवर में एमआई केवल 123 रन ही बना सकी.
ये भी पढ़िए- RR vs MI के मैच के लिए बदले गए ये 4 नियम, बारिश के चलते ऑफिशियल को लेना पड़ा फैसला










