IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला खेला था. जहां पर विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई थी. इस मुकाबले से फैंस बहुत ज्यादा खुश थे. हालांकि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो फैंस इस मुकाबले को देखने के लिए गए थे. इनमें से कुछ को बहुत बुरा महसूस हुआ है. जिसके बारे में अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा शुरू हो गई है. इस मुकाबले में चोरों की लॉटरी लग गई थी. किंग के फैंस उनका शिकार बन गए.
चिन्नास्वामी में चोरों की लगी लॉटरी
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में आईपीएल 2026 का ओपनिंग मुकाबला हुआ था. जहां पर चोरों ने बहुत सारे क्रिकेट फैंस का फोन चोरी कर लिया था. जिसके बारे में अब सोशल मीडिया पर बातें हो रही हैं. कुछ फैंस तो इसके बारे में अब शिकायत भी कर रहे हैं. इस मुकाबले से विराट कोहली लगभग 1 सालों के बाद टी-20 फॉर्मेट में वापस आए थे. जिसके कारण ही फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे थे. ऐसे में विराट कोहली के फैंस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. हालांकि किंग की बैटिंग देखकर फैंस को बहुत ज्यादा खुशी हुई होगी. हालांकि आगे होने वाले मैचों के समय फैंस को बहुत ज्यादा सावधान रहना होगा. जिससे चोर दोबारा फैंस के फोन नहीं चुरा सके.
RCB vs SRH मैच के दौरान दर्जनों फैंस के फोन चोरी की खबर सामने आई है। चिन्नास्वामी में चोरों से सावधान का भी बोर्ड लगना चाहिए।#ipl2026 pic.twitter.com/ssN7zsZqrq
— शुभेंदु पांडेय (@shubhendupk) March 30, 2026
ये भी पढ़ें: PSL बॉल टेंपरिंग विवाद में आ गई मोहसिन नक़वी की पहली प्रतिक्रिया, अब ऐसा एक्शन लेने वाला है PCB!
आरसीबी को मिली थी शानदार जीत
मुकाबले में टॉस जीतकर रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे. कप्तान ईशान किशन ने 80 रनों की पारी खेली थी. वहीं आरसीबी के लिए जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट अपने नाम किया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने 16वें ओवर में 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया था. विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली थी. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 61 रनों की अहम पारी खेली थी. आरसीबी की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली है.
ये भी पढ़ें: PSL 2026 के 3 सबसे बड़े विवाद, जिन्होंने पाकिस्तान को पूरी दुनिया में किया ‘बेइज्जत’










