Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

‘विराट कोहली खत्म हैं’, RCB की धमाकेदार जीत के बाद मोहम्मद कैफ का पोस्ट वायरल, आलोचकों की बोलती हुई बंद

IPL 2026 RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ओपनिंग मैच में आरसीबी ने शानदार जीत के साथ आगाज किया है. इस मैच में टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा और वो रन चेज में टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे. उनकी इस पारी पर मोहम्मद कैफ का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.

Author
Written By: Nikhil Updated: Mar 29, 2026 11:33

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का रोमांच शुरू हो चुका है. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने पहले ही मैच में धमाकेदार अंदाज में सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटा दी है इस मैच में फ्रेंचाइजी के लिए विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने 181.58 के स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी के दम पर उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि उनके बल्ले में अभी कितनी और धार बाकी है. विराट की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर मोहम्मद कैफ का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने इस पोस्ट में क्या कुछ लिखा है आइए आपको बताते हैं. 

मोहम्मद कैफ का पोस्ट वायरल

विराट कोहली की इस शानदार पारी के बाद टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. उनका ये पोस्ट आग की तरह फैला. उन्होंने लिखा, “सोचिए ऑस्ट्रेलिया में 2 बार डक होने पर लोग कह रहे थे कि विराट कोहली खत्म हो गया है. व्हाइट बॉल में उनके आखिरी 10 स्कोर कुछ इस प्रकार हैं…74, 135, 102, 65, 131, 77, 93 , 23, 124 and 69 नाबाद इस मैच में हैं.” कैफ ने अपने इस बयान से उन लोगों पर निशाना साधा है जो कि उनके ऊपर लगातार बढ़ती उम्र को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे. 

---विज्ञापन---

विराट के बल्ले ने दिया आलोचकों को जवाब

विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब तक उनके अलावा दूसरा कोई बल्लेबाज 8 हजार रनों का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाया है. इस सीजन उनकी फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि वो सबसे पहले 9 हजार रनों तक पहुंचने वाले भी पहले खिलाड़ी बनेंगे. सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अपनी फॉर्म को जारी रखते हुए करारे शॉट्स खेले. इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके तो वहीं 5 गगनचुंबी छक्के भी निकले. आरसीबी का अगला मुकाबला अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 5 अप्रैल को होगा. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- RCB Vs SRH: विराट कोहली ने पाकिस्तान के शोएब मलिक को छोड़ा पीछे, अब जोस बटलर की बारी

First published on: Mar 29, 2026 10:20 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.