हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: शतक जड़ने के बावजूद विराट कोहली ने क्यों नहीं किया सेलिब्रेट? खुद बताया चौंकाने वाला कारण

Virat Kohli Statement After Century: IPL 2026 में RCB ने विराट कोहली की धमाकेदार पारी के दम पर KKR को 6 विकेट से हरा दिया. कोहली ने जोरदार शतक लगाया, फिर भी उन्होंने सेलिब्रेट नहीं किया. अब कोहली ने इसके पीछे का कारण बताया है.

विज्ञापन
विराट ने क्यों नहीं किया सेलिब्रेट?

Virat Kohli Statement After Century: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 105 रन की पारी खेलकर टीम की जीत की राह आसान की. जोरदार शतक लगाने के बावजूद विराट कोहली ने जश्न नहीं मनाया और यह देखकर फैंस एकदम हैरान थे. मैच के बाद कोहली का इंटरव्यू लिया गया, जिसमें उन्होंने शतक के बाद सेलिब्रेट नहीं करने के पीछे का असली कारण बताया.

क्यों विराट ने नहीं किया सेलिब्रेट?

पोस्ट मैच इंटरव्यू में विराट कोहली ने अपने शतक सेलिब्रेट नहीं करने के बारे में बात की और बताया कि उनका लक्ष्य सिर्फ टीम को जीत दिलाना ही था. उन्होंने कहा, ‘शतक का जश्न खास नहीं था, क्योंकि हम अभी जिस स्थिति में हैं, उसकी अहमियत पता है. मेरे लिए टीम के स्कोर में योगदान देना जरुरी है. मुझे पता है कि अगर मैंने लंबी बल्लेबाजी की होती, तो हमारे जीतने के चांस बढ़ जाते.’

ये भी पढ़ें:- RCB के खिलाफ हार के बावजूद IPL 2026 से बाहर नहीं हुई KKR! प्लेऑफ का टिकट कटाने के लिए बस करना होगा ये काम

विज्ञापन

‘मुझे यह बात अंदर से खाए जा रही थी…’

विराट कोहली KKR के खिलाफ मैच से पहले लगातार दो बार 0 पर आउट हो गए थे. कोहली ने बताया कि उन्हें दो बार 0 पर आउट होना पसंद नहीं आया था, क्योंकि वो बेहतरीन टच में हैं. उन्होंने कहा, ‘पिछले दो मैचों में मैंने रन नहीं बनाए और यह बात मुझे अंदर से खाए जा रही थी. मुझे पता है कि मैं अच्छा खेल सकता हूं और गेंद भी बढ़िया तरह से टाइम कर रहा हूं. हालांकि, जब आप टीम पर डाले गए प्रभाव को जारी नहीं रख पाते हैं, तो यह चीज आपको परेशान कर सकती है.’

कोहली ने आगे कहा, ‘मेरा लक्ष्य बेहतर होना था, ताकि मैं अपनी टीम के लिए अच्छा कर पाऊं. इसी वजह से शतक हो या नहीं, सबसे जरुरी चीज मैच खत्म करना है. मैं सिर्फ यह तय कर रहा था कि मैं अंत तक रहूं और टीम के लिए दो अंक लेकर आऊं, जिससे हम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकें.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: KKR के खिलाड़ी ने लपका ऐसा ‘असंभव’ कैच कि विराट कोहली भी रह गए दंग, मुंह से निकला- ‘WOW’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola