RCB के खिलाफ हार के बावजूद IPL 2026 से बाहर नहीं हुई KKR! प्लेऑफ का टिकट कटाने के लिए बस करना होगा ये काम

KKR Playoff Scenario: IPL 2026 में RCB के खिलाफ हारने के बाद KKR की उम्मीदों को झटका लगा है. हालांकि, वो अभी भी प्लेऑफ में जगह बना सकते हैं. आइए उनके प्लेऑफ में जगह बनाने के पूरे समीकरण को जानते हैं.

Virat Kohli KKR
1 / 6

KKR Playoff Scenario: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स का विजय रथ रुक गया है. लगातार चार जीत के बाद KKR को रोकना बेहद मुश्किल लग रहा था लेकिन RCB के खिलाफ उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. अब प्लेऑफ की राह उनके लिए थोड़ी मुश्किल नजर आ रही है. कुछ फैंस यह मानकर चल रहे हैं कि KKR प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. हालांकि, अभी भी कोलकाता के पास टॉप 4 में जगह बनाने का मौका है.

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर है KKR?

पॉइंट्स टेबल में किस नंबर पर है KKR?2 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स अभी पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर हैं. उन्होंने 11 मैचों में 4 जीत हासिल की हैं और 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच रद्द हो गया था, जिस वजह से उन्हें एक अंक मिला. अभी KKR के पास 9 पॉइंट्स हैं.

विज्ञापन

प्लेऑफ में जगह बनाने की कितनी संभावना?

प्लेऑफ में जगह बनाने की कितनी संभावना?3 / 6

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेऑफ में जाने की संभावना कम हो गई है. पहले उनके क्वालीफाई करने की संभावना 11 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 1.8 प्रतिशत रह गई है.

KKR को जीतने होंगे सभी मैच

KKR को जीतने होंगे सभी मैच4 / 6

IPL इतिहास में कई बार टीमों ने 7 जीत के साथ भी क्वालीफाई किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स टीम 4 मैच जीत चुकी है और उनके तीन मुकाबले बचे हैं. उन्हें अपने अगले तीनों मैच जीतने होंगे. ऐसी स्थिति में उनके अंक 15 हो जाएंगे.

विज्ञापन

अन्य टीमों पर निर्भर है KKR

अन्य टीमों पर निर्भर है KKR5 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स अब अन्य टीमों के परिणामों पर निर्भर है. उन्हें उम्मीद करनी है कि RR और CSK अपने बचे हुए 3 मैचों में से सिर्फ 1 जीत पाए. इसके अलावा उन्हें पंजाब किंग्स के भी 1 या उससे कम मैच जीतने की उम्मीद करनी है. अगर ऐसा हुआ, तो KKR की किस्मत नेट रन रेट पर निर्भर करेगी.

KKR के अगले तीन मैच किन टीमों के खिलाफ हैं?

KKR के अगले तीन मैच किन टीमों के खिलाफ हैं?6 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मैच 16 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने जा रहा है. इसके बाद उनकी भिड़ंत 20 मई को मुंबई इंडियंस और 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगी. उन्हें ये सभी मैच जीतने की सख्त जरूरत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन