IPL 2026: KKR के खिलाड़ी ने लपका ऐसा ‘असंभव’ कैच कि विराट कोहली भी रह गए दंग, मुंह से निकला- ‘WOW’

Virat Kohli Reaction: IPL 2026 में RCB और KKR के बीच मैच के दौरान एक हैरान करने वाला पल देखने को मिला. मनीष पांडे ने टिम डेविड का असंभव सा कैच पकड़ लिया. यह देखकर विराट कोहली के मुंह से भी WOW निकला.

Virat Kohli Reaction

विराट का रिएक्शन वायरल

Virat Kohli Reaction: IPL 2026 में कई खिलाड़ियों ने अपनी फील्डिंग से फैंस की वाहवाही लूटी है. हर साल की तरह इस बार भी कई ऐसे कैच देखने को मिले हैं, जो फैंस की यादों में बस गए हैं. RCB और KKR के बीच रायपुर में हुए मुकाबले के दौरान मनीष पांडे ने फुर्ती दिखाई और एक ‘असंभव’ सा कैच पकड़ा. यह देखकर न सिर्फ फैंस और कमेंटेटर्स, बल्कि मैदान पर मौजूद विराट कोहली भी दंग रह गए. उनके मुंह से भी ‘WOW’ निकल गया. सिर्फ इतना ही नहीं, कोहली ने बाद में मनीष पांडे को गले लगाकर उनकी प्रशंसा की.

विज्ञापन

मनीष पांडे बने सुपरमैन

RCB की रन चेज के दौरान टिम डेविड और विराट कोहली अंत में बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी बीच 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर डेविड ने कट शॉट लगाया. इसी बीच पॉइंट पर मौजूद मनीष पांडे ने डाइव लगाते हुए एक असंभव-सा कैच पकड़ा. इसने फैंस को हैरान कर दिया और कमेंटेटर्स भी तारीफ करते नहीं थके.

विज्ञापन

विराट कोहली का रिएक्शन वायरल

मनीष पांडे का शानदार कैच देखकर विराट कोहली भी हैरान रह गए. कैच पकड़े जाने के बाद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद विराट का रिएक्शन सामने आया. कैच के तुरंत बाद कोहली के मुंह से भी KKR के स्टार खिलाड़ी के लिए ‘WOW’ निकल गया. सिर्फ इतना ही नहीं, कैच के बाद विराट कोहली ने मनीष पांडे से हाथ मिलाया और उन्हें गले भी लगाया. कोहली ने पांडे की इस शानदार कोशिश की जमकर तारीफ की.

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में 7 कप्तानों के खिलाफ BCCI का एक्शन, अब तक लग चुका है 1.08 करोड़ का जुर्माना, जानें क्यों मिली सजा

RCB ने 6 विकेट से जीता मैच

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए. अंगकृष रघुवंशी ने 71 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं रिंकू सिंह ने नाबाद 49 रन बनाए. जवाब में RCB ने शुरुआत में ही जैकब बेथल का विकेट गंवा दिया. हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की शानदार साझेदारी हुई. पडिक्कल के 39 रन बनाकर आउट होने के बावजूद विराट ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और शतक जड़ा. 19.1 ओवर में RCB ने 193 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ