IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने फिलहाल आईपीएल 2026 की तैयारियों में लगी हुई है. टीम सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बारे में बता भी रही है. ऐसे में टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी कई वीडियो देखने को मिल रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर माही का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसको देखकर धोनी के फैंस बहुत ज्यादा चिंता कर रहे हैं. कुछ का मानना है कि माही पूरी तरह से फिट नहीं हैं.
क्या पूरी तरह से फिट नहीं हैं महेंद्र सिंह धोनी?
सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें धोनी को चलने में थोड़ी समस्या हो रही है. जिसके कारण ही कुछ फैंस का मानना है कि धोनी के घुटने का दर्द पूरी तरह से नहीं गया है. दरअसल पिछले कुछ सीजन से ही धोनी पूरी तरह से फिट नहीं नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही उन्होंने अपने घुटने की सर्जरी भी कराई थी. हालांकि उसके बाद भी वो पूरे तरह से इस दर्द से उबर नहीं पाए हैं. माही के ऊपर अब उम्र का प्रभाव भी पड़ रहा है. धोनी जुलाई में 45 साल के होने वाले हैं. ऐसे में इस समय भी उनका आईपीएल जैसे लेवल पर खेलना ही बड़ा दांव कहा जा रहा है. धोनी को लेकर अब उनके फैंस चिंता करने लगे हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले छाए सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन, छक्के-चौकों की लगा दी लाइन
सभी मैच नहीं खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में सभी मैच नहीं खेलने वाले हैं. ऐसे में धोनी गिने-चुने मैचों में ही खेलते हुए नजर आ सकते हैं. संजू सैमसन को ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खिलाया जा सकता है. वहीं प्लेइंग 11 में कार्तिक शर्मा को खेलने का मौका मिल सकता है. धोनी हालांकि ड्रेसिंग रूम में जरूर नजर आएंगे. जिस भी मुकाबले में धोनी खेलेंगे, उसमें प्लेइंग 11 का ही हिस्सा नजर आएंगे. धोनी मैदान पर रह कर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की बहुत ज्यादा मदद कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले KKR को लगा तगड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड सीरीज में खुलेगा वर्ल्ड कप टीम का राज! कप्तान शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा हिंट
7 mins agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम को 167 रनों से मिली धमाकेदार जीत, मुकेश कुमार का चला जादू
27 mins agoVIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने 'बेबी-क्रेडल' सेलिब्रेशन पर सैम अयूब को दिया करारा जवाब, रवि बिश्नोई ने भी लिए मजे
58 mins agoIND vs PAK: बेबी सेलिब्रेशन के बाद पाकिस्तानी ही सैम अयूब को कर रहे हैं ट्रोल, अहमद शहजाद ने बनाया मजाक
1 hr agoजो विराट कोहली नहीं कर पाए वो शुभमन गिल ने कर दिखाया, 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर रच दिया इतिहास
1 hr agoमोहम्मद शमी-भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है वनडे टीम में वापसी, युवा गेंदबाजों ने किया निराश
2 hrs agoटीम इंडिया को हार के बाद लगे 2 बड़े झटके, हर्षित राणा और हार्दिक पांड्या के कमबैक में होगी देरी!
3 hrs agoODI के बाद अब T20 की बारी… 26 दिनों में 10 टी20 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoरोहित-विराट की जोड़ी अब 4 नवंबर को मैदान पर आएगी नजर, फैंस को करना होगा 1 महीने का इंतजार
4 hrs agoMS Dhoni की वजह से वेस्टइंडीज ने जीता तीसरा वनडे? ऐतिहासिक जीत के बाद शाई होप ने किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines