IPL 2026 से पहले छाए सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन, छक्के-चौकों की लगा दी लाइन

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने आईपीएल 2024 में ट्रॉफी अपने नाम किया. जिसके बाद टीम आईपीएल 2025 में बुरी तरह से फेल हो गई. जिसके बाद ही इस टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. ऑक्शन में इस फ्रेंचाइजी ने बिहार के सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन को खरीदा है.

sarthak ranjan

sarthak ranjan

IPL 2026: केकेआर की टीम ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने घरेलू क्रिकेट के कई स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा. जिसमें बिहार के सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन का नाम भी शामिल है. ऑक्शन के बाद से ही इस खिलाड़ी पर सभी की नजरें हैं. आईपीएल 2026 से पहले एक बार फिर से सार्थक चर्चा का केंद्र बन गए हैं. सार्थक ने सीजन शुरू होने के पहले अभ्यास मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए छक्के-चौकों की बारिश कर दी. 

विज्ञापन

सार्थक रंजन का अभ्यास मैच में चला बल्ला 

शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फिलहाल आईपीएल 2026 की तैयारियां कर रही है. फ्रेंचाइजी के सभी खिलाड़ी आपस में अभ्यास मैच खेल रहे हैं. जिसमें सार्थक रंजन को नंबर 3 पर खेलने का मौका मिला. उन्होंने उसका फायदा उठाकर सिर्फ 16 गेंदों में ही 37 रन जड़ दिए. उन्होंने वैभव अरोड़ा के एक ओवर में 20 रन कूट दिए. जिसमें 2 छक्के और दो चौके जड़े. जिसके बाद उन्होंने अनुकूल रॉय और कार्तिक त्यागी के ओवर में भी कुल मिलाकर 3 चौके मारे. जिसके बाद में ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने उन्हें पवेलियन भेजा. हालांकि तब तक उन्होंने खुद को साबित कर दिया. इस पारी से वो प्लेइंग 11 में अपना दावा ठोक रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बनाना चाहते हैं 2000-3000 रन! सीजन 19 से पहले दिया बड़ा बयान 

प्लेइंग 11 में सार्थक रंजन का खेलना मुश्किल 

भले ही इस धमाकेदार पारी से सार्थक रंजन ने अपना दावा ठोका है, लेकिन उसके बाद भी वो प्लेइंग 11 की रेस से बाहर नजर आ रहे हैं. फिलहाल कप्तान अजिंक्य रहाणे ही नंबर 3 और अंगकृष रघुवंशी नंबर 4 पर खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी फिन एलन और टिम सेफर्ट पर रहने वाली है. हालांकि अगर टॉप 4 में खेलने वाले ये खिलाड़ी फेल होते हैं, तो सार्थक रंजन को मौका मिल सकता है. नंबर 5 पर कैमरून ग्रीन और नंबर 6 पर रिंकू सिंह की जगह पहले से ही पक्की नजर आ रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ