---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, CSK ने बनाया कमबैक का मास्टरप्लान 

IPL 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 फिलहाल खेला जा रहा है. जिसके फौरन बाद सबसे बड़ी टी-20 लीग आईपीएल की शुरुआत होगी. कई फ्रेंचाइजी ने इस लीग की तैयारी भी शुरू कर दी है. अब महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को भी बड़ी खुशखबरी मिली है. CSK ने भी कमबैक का मास्टरप्लान बना लिया है. 

Author Written By: Aditya Updated: Feb 22, 2026 16:22
IPL 2026 MS Dhoni
IPL 2026 MS Dhoni

IPL 2026: 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल 2025 में बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही टीम को बड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था. अब आईपीएल 2026 के लिए टीम तैयारी शुरू करने वाली है. इस सीजन के ऑक्शन में टीम ने युवा भारतीय खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेला है. लंबे समय से इंतजार कर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. सीएसके ने कमबैक का मास्टरप्लान तैयार कर लिया है. 

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी 

नई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 27 फरवरी से अपने आईपीएल 2026 के कैंप की शुरुआत करेगी. पहले टीम 10 टीमों का कैंप सीएसके हाई परफॉर्मेंस सेंटर नावालूर में लगाने वाली है. वहीं टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद चेपॉक स्टेडियम में वो कैंप शिफ्ट हो जाएगा. इस कैंप में पहले दिन से ही महेंद्र सिंह धोनी शामिल होने वाले हैं.

---विज्ञापन---

इस कैंप में हिस्सा लेने के लिए प्रशांत वीर पहले से ही चेन्नई पहुंच गए हैं. वहीं उनके अलावा कई और युवा भारतीय खिलाड़ी इस कैंप का हिस्सा बनने वाले हैं. विदेशी खिलाड़ी हालांकि पहले दिन से कैंप का हिस्सा नहीं रह पाएंगे. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी फरवरी में ही इस कैंप का हिस्सा बन सकते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन में धमाकेदार कमबैक करने के लिए तैयार नजर आ रही है. 

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर टेंशन लेने की जरूरत क्यों नहीं? टीम इंडिया के पूर्व कोच ने बता दी वजह

यहा पर देखें CSK का आईपीएल 2026 में स्कॉड 

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल  (विकेटकीपर), शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन  (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा  (विकेटकीपर), प्रशांत वीर, राहुल चाहर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, जकारी फाउल्केस. 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup में अब तक ये 6 खिलाड़ी रहे हैं टीम इंडिया के लिए असली ‘मैच विनर’, BCCI ने लगाई मुहर!

First published on: Feb 22, 2026 04:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.