अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर टेंशन लेने की जरूरत क्यों नहीं? टीम इंडिया के पूर्व कोच ने बता दी वजह
IND vs SA ICC T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को अपना पहला सुपर-8 मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 फरवरी को खेलना है, लेकिन इससे पहले अभिषेक शर्मा के फॉर्म को लेकर दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने अहम बात कही है.
Written By: Shariqul Hoda|Updated: Feb 22, 2026 14:17
Edited By : Shariqul Hoda|Updated: Feb 22, 2026 14:17
Share :
Abhishek Sharma Out
---विज्ञापन---
Ravi Shastri On Abhishek Sharma: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के लगातार 3 बार डक पर आउट होने में भी पॉजिटिविटी दिख रही है. इस धाकड़ ओपनर ने अभी तक टूर्नामेंट में अपना खाता नहीं खोला है, वो अब तक तीनों इनिंग में रन बनाने को तरस रहे हैं. इसके बावजूद भारत ने अब तक अपने चारों मुकाबले जीते हैं
बाकी बैटर्स ने किया कवर
हालांकि अलग-अलग मैचों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव, नामीबिया के खिलाफ हार्दिक पांड्या, पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन और नीदरलैंड्स के खिलाफ शिवम दुबे. भले ही अभिषेक का फॉर्म फिक्र का सबब है, लेकिन शास्त्री ने इसे कम करके आंका.
आईसीसी ने रवि शास्त्री के हवाले से लिखा, 'मुझे लगता है कि (भारत के लिए) अच्छी बात ये है कि हर गेम में कोई न कोई ऐसा रहा है जो डटा रहा है. पहले गेम में कभी ईशान किशन, कभी सूर्या ने अच्छा खेला. तिलक वर्मा ने अपना रोल निभाया है. उसने अच्छी शुरुआत दी है, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि उसका बेस्ट आना बाकी है. मैं इसे पॉजिटिव मानता हूं कि अभिषेक शर्मा ने 3 ज़ीरो बनाए. इसलिए अपना बेस्ट टूर्नामेंट के जरूरी स्टेज के लिए बचाकर रखें. टीमें थोड़ी परेशान होंगी कि उन्होंने रन नहीं बनाए.'
भारत और साउथ अफ्रीका टीम, जो टूर्नामेंट में अब तक हारी नहीं हैं, 22 फरवरी को आमने-सामने होंगी. रवि शास्त्री इन दोनों इन-फॉर्म टीमों के बीच होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्त्री ने कहा, 'बहुत सेल्फ-कॉन्फिडेंस है और आप जानते हैं कि यह एक जबरदस्त मुकाबला होने वाला है क्योंकि साउथ अफ्रीका कोई आसान टीम नहीं है; वो मुकाबला करेंगे. और ये टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल का रिपीट है, इसलिए हर कोई इसका इंतजार कर रहा है.'
Ravi Shastri On Abhishek Sharma: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के लगातार 3 बार डक पर आउट होने में भी पॉजिटिविटी दिख रही है. इस धाकड़ ओपनर ने अभी तक टूर्नामेंट में अपना खाता नहीं खोला है, वो अब तक तीनों इनिंग में रन बनाने को तरस रहे हैं. इसके बावजूद भारत ने अब तक अपने चारों मुकाबले जीते हैं
बाकी बैटर्स ने किया कवर
हालांकि अलग-अलग मैचों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, अमेरिका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव, नामीबिया के खिलाफ हार्दिक पांड्या, पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन और नीदरलैंड्स के खिलाफ शिवम दुबे. भले ही अभिषेक का फॉर्म फिक्र का सबब है, लेकिन शास्त्री ने इसे कम करके आंका.
आईसीसी ने रवि शास्त्री के हवाले से लिखा, ‘मुझे लगता है कि (भारत के लिए) अच्छी बात ये है कि हर गेम में कोई न कोई ऐसा रहा है जो डटा रहा है. पहले गेम में कभी ईशान किशन, कभी सूर्या ने अच्छा खेला. तिलक वर्मा ने अपना रोल निभाया है. उसने अच्छी शुरुआत दी है, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि उसका बेस्ट आना बाकी है. मैं इसे पॉजिटिव मानता हूं कि अभिषेक शर्मा ने 3 ज़ीरो बनाए. इसलिए अपना बेस्ट टूर्नामेंट के जरूरी स्टेज के लिए बचाकर रखें. टीमें थोड़ी परेशान होंगी कि उन्होंने रन नहीं बनाए.’
भारत और साउथ अफ्रीका टीम, जो टूर्नामेंट में अब तक हारी नहीं हैं, 22 फरवरी को आमने-सामने होंगी. रवि शास्त्री इन दोनों इन-फॉर्म टीमों के बीच होने वाले मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्त्री ने कहा, ‘बहुत सेल्फ-कॉन्फिडेंस है और आप जानते हैं कि यह एक जबरदस्त मुकाबला होने वाला है क्योंकि साउथ अफ्रीका कोई आसान टीम नहीं है; वो मुकाबला करेंगे. और ये टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल का रिपीट है, इसलिए हर कोई इसका इंतजार कर रहा है.’