Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026: CSK का धमाकेदार कमबैक तय! इस दिन मैदान पर उतरेंगे एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस

MS Dhoni-Dewald Brevis: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. उन्हें अपने तीनों शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब CSK का कमबैक लगभग तय नजर आ रहा है, क्योंकि एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस वापसी के करीब हैं.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Apr 7, 2026 13:04
MS Dhoni-Dewald Brevis IPL 2026
धोनी-ब्रेविस पर बड़ा अपडेट

MS Dhoni-Dewald Brevis: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2026 अब तक किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ है. उन्हें अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. साफ तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स को एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस की कमी खल रही है. अब इन दोनों खिलाड़ियों की वापसी लगभग तय नजर आ रही है. दोनों ने अभ्यास शुरू कर दिया है और रिपोर्ट्स की मानें, तो अगले मैच में उनकी वापसी संभव है.

टीम में वापसी के लिए तैयार धोनी-ब्रेविस!

एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस की चोट के कारण CSK की समस्याएं बढ़ी हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी का कुछ दिनों में फिटनेस टेस्ट होना है और अगर वो इसे पास कर लेते हैं, तो वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलते हुए नजर आएंगे. धोनी ने वापसी की तैयारी शुरू कर दी है और वो मैदान पर समय भी बिता रहे हैं.

---विज्ञापन---

डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर भी अच्छी खबर सामने आ रही है. वो भी तैयारी कर रहे हैं और रिपोर्ट में बताया गया है कि वो भी अगले मैच के लिए फिट हो जाएंगे. CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी कहा था कि अगले मैच के लिए ब्रेविस उपलब्ध रहेंगे. अगर वो भी फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं. ब्रेविस और धोनी मिडल और लोअर मिडल ऑर्डर को मजबूती प्रदान करेंगे.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: RR के खिलाफ नहीं खेलेंगे मुंबई इंडियंस के ये 2 धाकड़ खिलाड़ी! ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

धोनी-ब्रेविस की वापसी के साथ CSK का कमबैक तय!

एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस CSK की टीम का अहम हिस्सा हैं. उनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह फ्लॉप रहा है. अब अगर दोनों दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 अप्रैल को होने वाले मैच में खेलते हैं, तो बल्लेबाजी की समस्या जरूर दूर हो जाएगी. ऐसे में CSK का धमाकेदार कमबैक लगभग तय है. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन को भी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करनी होगी. अगर ये चारों अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो CSK को जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: 22 साल के इस युवा बल्लेबाज के सिर सजी है ऑरेंज कैप, किस नंबर पर रोहित शर्मा? देखें टॉप 5 की लिस्ट

First published on: Apr 07, 2026 01:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.