IPL 2026: 22 साल के इस युवा बल्लेबाज के सिर सजी है ऑरेंज कैप, किस नंबर पर रोहित शर्मा? देखें टॉप 5 की लिस्ट

Orange Cap List: IPL में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलती है. सभी की नजर टॉप 5 नामों पर होती है. आइए जानते हैं कि कौन इस रेस में सबसे ऊपर है.

Rohit Sharma Heinrich Klassen
1 / 6

Orange Cap List: IPL में हर साल फैंस की नजर ऑरेंज कैप और पर्पल कैप विजेताओं पर होती हैं. टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप मिलती है. लगातार इस कैप के हकदार बदलते रहते हैं. इसी वजह से फैंस की नजर टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों पर होती है. आइए जानते हैं कि IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में अभी कौन से 5 बल्लेबाज सबसे ऊपर हैं.

विज्ञापन

समीर रिजवी

समीर रिजवी2 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के 22 साल के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी के पास ऑरेंज कैप है. उन्होंने अब तक दो मैचों में 160 रन बनाए हैं. उनकी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 90 रन की पारी ने पूरा मैच पलट दिया था. टूर्नामेंट में अब तक वो सबसे अधिक (11) छक्के लगा चुके हैं.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन3 / 6

हेनरिक क्लासेन IPL 2026 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने तीन मैचों में अब तक 48.33 के औसत से 145 रन बनाए हैं. टूर्नामेंट में वो 2 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा4 / 6

मुंबई इंडियंस के तूफानी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए शुरुआती दो मैच अच्छे रहे हैं. उन्होंने KKR के खिलाफ 78 रन जड़े थे, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने 35 रन की पारी खेली थी. वो अब तक दो मुकाबलों में 113 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे स्थान पर हैं.

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल5 / 6

RCB के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक दो मैच खेले हैं और 55.50 के औसत से 111 रन बना चुके हैं. SRH और CSK, दोनों के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक जड़ा था. दोनों पारियां RCB की जीत का अहम कारण रही हैं.

अंगकृष रघुवंशी

अंगकृष रघुवंशी6 / 6

अंगकृष रघुवंशी की ऑरेंज कैप की रेस में एंट्री हो गई है. उन्होंने अब तक 3 मैचों में 110 रन बनाए हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक जड़े थे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. पंजाब किंग्स के खिलाफ रद्द हुए मुकाबले में रघुवंशी नाबाद 7 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने इसी की बदौलत कूपर कोनोली को पीछे छोड़कर टॉप 5 में जगह बनाई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन