IPL 2026: RR के खिलाफ नहीं खेलेंगे मुंबई इंडियंस के ये 2 धाकड़ खिलाड़ी! ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

MI Possible Playing 11 vs RR: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. इस मैच के लिए MI अपनी टीम में कुछ बदलाव कर सकती है. आइए संभावित प्लेइंग 11 के बारे में जानते हैं.

MI Possible Playing 11 vs RR
1 / 7
कैसी होगी MI की प्लेइंग 11?

MI Possible Playing 11 vs RR: IPL 2026 का 13वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. मुंबई इंडियंस के लिए पिछला मैच किसी बुरे सपने की तरह साबित हुआ और उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. अब टीम में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आइए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ MI की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

रोहित और रयान करेंगे ओपनिंग

रोहित और रयान करेंगे ओपनिंग2 / 7

रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की सलामी जोड़ी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धमाल मचाया था. उनके बीच 148 रन की साझेदारी देखने को मिली थी. दोनों राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे.

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर में हार्दिक करेंगे कमबैक!

मिडल ऑर्डर में हार्दिक करेंगे कमबैक!3 / 7

हार्दिक पांड्या तबीयत खराब होने के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे. अब उनकी प्लेइंग 11 में वापसी होगी. उनके अलावा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. अब तक तिलक का बल्ला खामोश रहा है और उन्हें राजस्थान के खिलाफ रन बनाने होंगे.

MI के पास हैं तगड़े फिनिशर्स

MI के पास हैं तगड़े फिनिशर्स4 / 7

हार्दिक पांड्या के अलावा मुंबई इंडियंस के पास रोमारियो शेफर्ड और नमन धीर के रूप में दो शानदार फिनिशर्स हैं. दोनों अब तक IPL 2026 में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. अब RR के खिलाफ उन्हें धमाल मचाना होगा.

विज्ञापन

गेंदबाजी अटैक में होगा बड़ा बदलाव!

गेंदबाजी अटैक में होगा बड़ा बदलाव!5 / 7

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में कॉर्बिन बॉश खेले थे. अब पांड्या की वापसी के बाद बॉश बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह ट्रेंट बोल्ट प्लेइंग 11 में जगह बना सकते हैं. वो मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर के साथ गेंदबाजी का भार संभाल सकते हैं.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

शार्दुल ठाकुर पिछले मैच में काफी महंगे रहे थे और उन्हें इसी वजह से शायद खेलने का मौका नहीं मिलेगा. मयंक मारकंडे इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. अगर मुंबई दूसरी पारी में गेंदबाजी करती है, तो फिर मारकंडे के लिए ड्यू को संभालना आसान नहीं होगा. इस स्थिति में शार्दुल को चांस मिल सकता है.

विज्ञापन

MI की संभावित प्लेइंग 11

MI की संभावित प्लेइंग 117 / 7

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (wk), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (c), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह. (इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक मारकंडे/शार्दुल ठाकुर)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन