Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले क्यों अंपायर बन गए MS Dhoni? मस्ती करते हुए आए नजर, वीडियो वायरल

MS Dhoni: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 मार्च से टूर्नामेंट का आगाज हो सकता है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी 1 मार्च से अपना कैंप शुरू कर दिया है. जहां पर महेंद्र सिंह धोनी का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है. उनकी मस्ती का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 2, 2026 17:49
MS Dhoni Dance Video
MS Dhoni Dance Video

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू कर दी है. 1 मार्च से टीम ने कैंप शुरू किया है. जहां पर कई भारतीय सितारे पहले दिन से ही कैंप का हिस्सा हैं. हालांकि अभी भी सभी की नजरें दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी पर ही टिकी हुई है. धोनी का सोशल मीडिया पर हर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स ने अब एक धोनी का मस्ती वाला वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो अंपायर बन कर वाइड का इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं. 

महेंद्र सिंह धोनी क्यों बन गए अंपायर? 

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी जब बल्लेबाजी कर रहे थे. उस समय एक गेंद वाइड आई, जिस पर धोनी ने मस्ती के अंदाज में वाइड का इशारा कर दिया. अब सोशल मीडिया पर वो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ फैंस इस धोनी का डांस भी कह रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने जब से सीएसके की टीम को ज्वाइन किया है. उसके बाद से ही फ्रेंचाइजी उनके वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है. प्रैक्टिस सेशन के पहले दिन भी सीएसके ने धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ का वीडियो शेयर किया था. जिसमें धोनी और गायकवाड़ साथ में बड़े शॉट्स खेलने का प्रयास कर रहे हैं. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और धोनी की जोड़ी सीएसके को छठी बार चैंपियन बनाने की तैयारी कर रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 का सेमीफाइनल हुआ रद्द तो कौन सी टीमें खेलेगी फाइनल? जानें ICC का नियम

---विज्ञापन---

यहां देखें CSK का आईपीएल 2026 में स्कॉड 

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल  (विकेटकीपर), शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, संजू सैमसन  (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा  (विकेटकीपर), प्रशांत वीर, राहुल चाहर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, जकारी फाउल्केस.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में हुई बारिश तो क्या होगा रिजर्व डे? क्या कहते हैं ICC के नियम! 

First published on: Mar 02, 2026 05:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.