हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs PBKS: अर्शदीप सिंह ने खत्म कर दिया सूर्यकुमार यादव का करियर! श्रेयस अय्यर की लग सकती है लॉटरी

MI vs PBKS: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. फ्रेंचाइजी के स्टार बल्लेबाज अब तक सीजन 19 में बल्ले के साथ बहुत ज्यादा निराश किया है. इसमें सबसे ज्यादा निराशा सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म के कारण हो रही है.

विज्ञापन
Suryakumar Yadav

MI vs PBKS: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कई महीनों से अच्छी बल्लेबाजी नहीं पा रहे हैं. आईपीएल 2026 में सभी फैंस उम्मीद कर रहे थे कि सूर्यकुमार के बल्ले से रनों की बारिश देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. इंटरनेशनल क्रिकेट की फॉर्म को अब सूर्यकुमार यादव आईपीएल में भी ले आए हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को अर्शदीप सिंह ने खाता भी नहीं खोलने दिया. जिसके कारण ही अब उनके करियर पर भी खतरा मंडरा रहा है. 

अर्शदीप सिंह ने खत्म किया सूर्यकुमार यादव का करियर 

टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 के बाद से ही रनों के लिए तरस रहे हैं. साल 2026 की शुरुआत में सूर्या के बल्ले से 2 से 3 अच्छी पारियां आई थी. जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि उनकी फॉर्म अब बरकरार रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब आईपीएल 2026 में भी उनके बल्ले से रन नहीं आ पा रहे हैं. जिससे परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है. 

पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्हें अर्शदीप सिंह ने पहली गेंद पर ही पवेलियन भेज दिया. जिसके बाद अब टीम इंडिया में भी उनकी जगह पर सवाल खड़े होने लगे हैं. आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन देखकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता अजीत अगरकर सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिल सकता है.   

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: MS Dhoni और CSK के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, इस टीम के खिलाफ करेंगे कमबैक

लगातार फेल हो रहे हैं सूर्यकुमार यादव 

इस मुकाबला से पहले सूर्यकुमार यादव ने 4 मैचों में सिर्फ 106 रन बनाए थे. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बल्लेबाजों को मदद मिलती है. ऐसे में सूर्यकुमार यादव का फेल होना चिंता का विषय है. सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल में ही आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीता है. लेकिन उनकी बल्लेबाजी की फॉर्म से बीसीसीआई टीम इंडिया में बदलाव के लिए मजबूर हो जाएगी. टीम इंडिया अब अगले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करने वाली है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहेगी. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: MI vs PBKS: अर्शदीप सिंह ने मुंबई के खिलाफ रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola