MS Dhoni

MS Dhoni और CSK के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, इस टीम के खिलाफ करेंगे कमबैक

MS Dhoni: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब तक 5 मैच खेल चुकी है, लेकिन फ्रेंचाइजी के सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं. फैंस धोनी को जल्दी मैदान पर देखना चाहते हैं. ऐसे में उनके लिए अब एक बड़ी खुशखबरी आ गई है.

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बैक टू बैक 2 जीत के बाद अब कमबैक कर लिया है. फ्रेंचाइजी फिलहाल इंजरी की समस्या से बहुत ज्यादा जूझ रही है. जिसके कारण ही टीम के सामने बड़ी मुश्किलें खड़ी हो गई है. इस बीच टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बहुत ही अच्छी खबर आई है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी के वापसी की डेट अब कन्फर्म हो गई है. चेन्नई सुपर किंग्स ने इससे जुड़ी एक पोस्ट भी अब सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है.  

विज्ञापन

वापसी को तैयार हो गए हैं महेंद्र सिंह धोनी 

नई रिपोर्ट्स की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेलने वाले हैं. हालांकि उसके बाद भी वो ट्रैवल करके हैदराबाद जा रहे हैं. उसके पीछे सबसे बड़ा कारण ये है कि हैदराबाद के खिलाफ मैच के बाद सीएसके की टीम अगला मुकाबला 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने वाली है. जिसके लिए टीम हैदराबाद के बाद सीधे मुंबई जाएगी. ऐसे में धोनी भी टीम के साथ हैदराबाद के बाद मुंबई जाने वाले हैं. जहां पर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धोनी एक बार फिर से येलो जर्सी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ