MI vs PBKS: अर्शदीप सिंह ने मुंबई के खिलाफ रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज

MI vs PBKS: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला जा रहा है. जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम लगातार 3 मुकाबला हार कर मैदान पर उतरी है. इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने शानदार कमबैक करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh

विज्ञापन

MI vs PBKS: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं. जहां पर उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था. भारी दबाव के साथ अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में खेलने के लिए उतरे थे. मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करके इतिहास रच दिया है. 

अर्शदीप सिंह ने रच दिया इतिहास 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने सिर्फ 12 रनों पर ही 2 विकेट गंवा दिया था. मुंबई की पारी का तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह फेंकने आए. जहां पर पहली ही गेंद पर अर्शदीप सिंह ने विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को पवेलियन भेज दिया. जिसके बाद अगली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन लौट गए. बैक टू बैक गेंद पर विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए. पंजाब किंग्स के लिए 100 विकेट लेने वाले अर्शदीप पहले गेंदबाज बन गए हैं. अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में पावरप्ले के दौरान 2 ओवरों में दो विकेट लेकर सिर्फ 4 रन ही दिए. 11 आईपीएल मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में हासिल किया है.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: MS Dhoni और CSK के फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, इस टीम के खिलाफ करेंगे कमबैक

खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं अर्शदीप सिंह 

आईपीएल में अब तक 31 गेंदबाजों ने 100 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. वहीं अर्शदीप सिंह 100 विकेट लेने वाले 19वें तेज गेंदबाज बन गए हैं. आईपीएल में सिर्फ 5 बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने 100 विकेट का आंकड़ा पार किया है. ट्रेंट बोल्ट 144 विकेट के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरे स्थान पर 114 विकेट के साथ जयदेव उनादकट नजर आ रहे हैं. आशीष नेहरा ने 106 विकेट हासिल किए हैं, तो वहीं जहीर खान के नाम 102 विकेट हैं. फिलहाल अर्शदीप सिंह के नाम भी 101 विकेट हो गए हैं. इस लिस्ट में वो टॉप पर जरूर पहुंचना चाहेंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ