Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

MI vs KKR: कब और कहां फ्री में देखें केकेआर और मुंबई इंडियंस का मुकाबला? हिटमैन पर टिकी हैं नजरें

MI vs KKR: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला है. जहां पर मुंबई इंडियंस के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स की कड़ी चुनौती है. ये मुकाबला भी बहुत ही खास होने वाला है. दोनों ही टीमों के पास मैच विनर गेंदबाज नजर आ रहे हैं.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 28, 2026 21:17
MI vs KKR
MI vs KKR

MI vs KKR: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 29 मार्च को भिड़ने वाली है. दोनों ही टीमों के पास सुपरस्टार खिलाड़ियों की भरमार है. ऐसे में मैदान पर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. मुंबई इंडियंस की टीम का ओपनिंग मैच में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में केकेआर की टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा. इस मुकाबले को फैंस फ्री में देखना चाहते हैं. जिसके कारण ही वो जानना चाहते हैं कि कैसे इस महामुकाबले को फ्री में देखा जा सकता है? 

कब और कहां फ्री में देखें मुकाबला? 

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में शाम के 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस इस मैच का 7 बजे शाम को होगा. फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं डिजिटल पर फैंस इस मुकाबला का आनंद जिओहॉटस्टार पर उठा सकते हैं. जहां पर अलग-अलग भाषाओं में मुकाबले को देखा जा सकता है. जिओ का सिम अगर आपके आप हैं, जो 5g रिचार्ज करने पर आपको जिओहॉटस्टार फ्री में मिलेगा. ऐसे में आप मैच भी बिना पैसा खर्च किए देख सकते हैं. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सुपरस्टार रोहित शर्मा का फॉर्म अच्छा नहीं रहा है. ऐसे में हिटमैन पर इस सीजन नजरें रहने वाली है. रोहित को इस सीजन में अपने बल्ले से कहर मचाना होगा. 

---विज्ञापन---

केकेआर और मुंबई की यहां देखें स्क्वाड 

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, राज बावा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, एएम ग़ज़नफ़र, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, अश्विनी कुमार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, विल जैक, मिशेल सेंटनर, मयंक रावत, अथर्व अंकोलेकर, रघु शर्मा. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाएंगी ये 4 टीमें, क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के पहले मैच में फ्लॉप हुई अभिषेक-ट्रेविस की जोड़ी, RCB के नए गेंदबाज ने मचाया कोहराम!

First published on: Mar 28, 2026 09:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.