Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 से पहले चला KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे का बल्ला, सभी आलोचकों को दिया करारा जवाब

IPL 2026, Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे सभी आलोचकों के निशाने पर थे. कुछ का मानना था कि वो तेजी से रन बनाने में सफल नहीं हो पाएंगे. सीजन 19 के शुरू होने से पहले ही रहाणे ने सभी आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है.

Author
Written By: Aditya Updated: Mar 23, 2026 22:50
Ajinkya Rahane
Ajinkya Rahane

IPL 2026, Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम धमाकेदार कमबैक करना चाहती है. जिसके लिए सभी खिलाड़ी फिलहाल अपना पूरा जोर लगा रहे हैं. कप्तान अजिंक्य रहाणे पर इस दौरान सभी का खास फोकस है. वो अपनी फॉर्म को लेकर सभी के निशाने पर थे. जिसका जवाब अब कप्तान रहाणे ने अभ्यास मैच के दौरान दे दिया है. रहाणे ने बल्ले के साथ इंट्रा स्क्वाड मैच में तूफानी पारी खेली है. जिसमें छक्के-चौकों की बारिश हुई. 

कप्तान अजिंक्य रहाणे का चला बल्ला 

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही है. जहां पर पर्पल नाइट्स की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए. इस दौरान सबसे विस्फोटक अंदाज में कप्तान रहाणे ने खेला. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में ही 58 रन जड़ दिए. इस दौरान वो लगातार बड़ा शॉट खेलते हुए नजर आए. इस मुकाबले में वो फिन एलन के साथ सलामी बल्लेबाजी करने उतरे. जिसके बाद दोनों ने ही पहली गेंद से अटैक करना शुरू कर दिया. फिन एलन ने भी 16 गेंदों में 31 रन बनाए. इसके अलावा कैमरून ग्रीन ने भी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 52 रन बनाए. अंत में मैच फिनिशर के रूप में नजर आए रमनदीप सिंह ने सिर्फ 16 गेंदों में ही 42 रन ठोक दिए. उनकी फॉर्म देख टीम बहुत ज्यादा खुश है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए आए 4 नए नियम, जानें सभी टीमों के फायदे और नुकसान

---विज्ञापन---

प्लेइंग 11 में अहम भूमिका निभाएंगे कप्तान रहाणे 

अजिंक्य रहाणे को अब तक टी-20 फॉर्मेट में जो भी सफलता मिली, वो बतौर सलामी बल्लेबाज ही मिली है. रहाणे पावरप्ले का फायदा उठाकर तेजी से रन बनाते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही गेंदबाजों के ऊपर से दबाव कम हो सकता है. हालांकि रहाणे के ओपनिंग करने से टिम सेफर्ट की जगह नहीं बन पाएगी. वहीं फिन एलन को विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभानी होगी. ऐसी स्थिति में अंगकृष रघुवंशी को नंबर 4 पर तो वहीं कैमरून ग्रीन को नंबर 3 पर खेलने का मौका मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले अश्विन का बड़ा दावा, प्लेऑफ तो दूर टॉप-6 में भी नहीं रहेगी ये टीम

First published on: Mar 23, 2026 10:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.